महेश बाबू की फिल्म ‘राव बहादुर’ की रिलीज टली, नई तारीख का ऐलान

By  Preeti Kamal May 9th 2026 02:15 PM -- Updated: May 9th 2026 01:23 PM

हैदराबाद, तेलंगाना: महेश बाबू के प्रोडक्शन हाउस GMB Entertainment ने अपनी आगामी फिल्म 'Rao Bahadur' की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्म में सत्य देव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। निर्देशक वेंकटेश महा की यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर पहले 5 जून 2026 को रिलीज होने वाली थी। अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज टालते हुए 3 जुलाई 2026 की नई तारीख तय की है।

शनिवार को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए रिलीज डेट का ऐलान किया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “A nEW DATE. An UnFORGETTABLE CInEMA ExPERIEnCE. #RaoBahadur in cinemas worldwide from 3rd JULY 2026. Remember - ‘Doubt is a Demon’.” फिल्म का टीजर पिछले साल रिलीज किया गया था, जिसे मशहूर निर्देशक एस. एस. राजामौली ने शेयर किया था। टीजर में एक डार्क और रहस्यमयी दुनिया की झलक दिखाई गई थी।

फिल्म को बताया गया 'साइकोलॉजिकल ड्रामा'

इस फिल्म को 'साइकोलॉजिकल ड्रामा' बताया गया है, जिसमें मिस्टिकल रियलिज्म का भी तड़का देखने को मिलेगा। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया था। पोस्टर में सत्यदेव शाही अंदाज में नजर आए थे। उनके चारों ओर मोर पंख और सजावटी तत्व दिखाई दिए थे। वहीं कुछ बच्चे उनके कपड़ों और मूंछों से लटकते नजर आए, जिसने पोस्टर को एक अलग और मजेदार टच दिया।

फिल्म का निर्देशन वेंकटेश महा कर रहे हैं, जबकि इसे महेश बाबू प्रस्तुत कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट को महेश बाबू औरनम्रता शिरोडकर की कंपनी GMB Entertainment प्रोड्यूस कर रही है।

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.