नयनतारा-विग्नेश शिवन ने तिरुमला मंदिर में किए दर्शन, लिया आशीर्वाद...

By  Preeti Kamal April 9th 2026 02:15 PM -- Updated: April 9th 2026 02:05 PM

तिरुपति, आंध्र प्रदेश: अभिनेत्री नयनतारा अपने पति और फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन के साथ गुरुवार को तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर (बालाजी) के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में इस सेलिब्रिटी कपल ने अपने प्रशंसकों से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

मंदिर दर्शन के दौरान नयनतारा ने सफेद चूड़ीदार कुर्ता सूट के साथ गहरे हरे रंग का दुपट्टा पहना था। उन्होंने बालों को जूड़े में बांधा हुआ था और साधारण बिंदी व सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड झुमके पहन रखे थे। वहीं विग्नेश शिवन ने नारंगी रंग का कुर्ता पहन रखा था।

 नयनतारा विग्नेश शिवन ने प्रशंसकों संग खिंचवाई फोटो

तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर, शेषाचलम पहाड़ियों की सातवीं चोटी पर स्थित, भारत के सबसे पवित्र हिंदू तीर्थस्थलों में से एक है। यहां हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई।


नयनतारा जल्द ही सलमान खान के साथ नजर आएंगी

वर्क फ्रंट की बात करें तो नयनतारा जल्द ही सलमान खान के साथ एक बॉलीवुड एक्शन फिल्म में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन वामशी पैडिपल्ली (Vamshi Paidipally) करेंगे और निर्माण दिल राजू द्वारा किया जाएगा।

यह नयनतारा की दूसरी बॉलीवुड फिल्म होगी, इससे पहले उन्होंने जवान में शाहरुख खान के साथ डेब्यू किया था। फिल्म के अगले महीने फ्लोर पर जाने की उम्मीद है, हालांकि अन्य विवरण अभी सामने नहीं आए हैं।


© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.