क्या बादशाह ने कर ली शादी? ईशा रिखी के साथ वायरल हुईं तस्वीरें...
हरियाणा: बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर रैपर बादशाह एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं बल्कि उनकी कथित शादी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी शादी की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वह अभिनेत्री ईशा रिखी के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में बादशाह दूल्हे के लिबास में दिखाई दे रहे हैं, जबकि ईशा रिखी दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
दोनों को शादी की रस्में निभाते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह एक निजी और सादा समारोह था, जिसमें केवल परिवार के करीबी लोग ही शामिल हुए। बादशाह की शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में वह ईशा रिखी के साथ दूल्हे के लिबास में नजर आ रहे हैं। दोनों शादी की रस्में निभाते दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने साझा की हैं और इस नई शुरुआत के लिए दोनों को बधाई दी है।

शादी में परिवार के सदस्य शामिल हुए
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों ने एक सादे समारोह में शादी की है, जिसमें केवल परिवार के सदस्य ही शामिल हुए। पूनम रिखी भी इस नवविवाहित जोड़े के साथ नजर आ रही हैं। जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, फैंस ने इस जोड़ी को बधाइयां देना शुरू कर दिया।
ईशा रिखी की मां ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें
फिलहाल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि यह शादी की खबर आधिकारिक तौर पर कब सामने आती है... लेकिन, ईशा रिखी की मां द्वारा तस्वीरें पोस्ट किए जाने के बाद यह माना जा रहा है कि दोनों ने शादी कर ली है।
विवादों में रहे बादशाह
हाल ही में बादशाह अपने गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवादों में रहे। इस गाने पर हरियाणा महिला आयोग ने कड़ा विरोध जताया था। इतना ही नहीं, उनकी गिरफ्तारी के आदेश भी जारी किए गए थे। हालांकि, बाद में बादशाह पुलिस के सामने पेश हुए, जिसके बाद उनके खिलाफ जारी लुकआउट नोटिस वापस ले लिया गया।