सनबर्न फेस्टिवल 2026 की घोषणा, इस बार मुंबई में होगा धमाका

By  Preeti Kamal May 8th 2026 06:20 PM -- Updated: May 8th 2026 03:53 PM

मुंबई, महाराष्ट्र: EDM म्यूजिक पसंद करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Sunburn Festival के 19वें संस्करण की आधिकारिक घोषणा शुक्रवार को कर दी गई। यह फेस्टिवल 18 और 19 दिसंबर 2026 को आयोजित होगा। इस बार आयोजन मुंबई के प्रतिष्ठित और प्रमुख लाइव इवेंट वेन्यू Mahalaxmi Racecourse में किया जाएगा। फेस्टिवल का समापन 20 दिसंबर को NSCI Dome में होने वाली भव्य क्लोजिंग पार्टी के साथ होगा।

घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए सनबर्न के CEO करण सिंह ने प्रेस नोट में कहा, “सनबर्न फेस्टिवल हमेशा से दर्शकों को केंद्र में रखकर विकसित हुआ है। हर साल यह भारत के म्यूजिक समुदाय के लिए एक सांस्कृतिक परंपरा बनता जा रहा है। हमारा उद्देश्य केवल बड़े आयोजन करना नहीं, बल्कि अधिक अर्थपूर्ण और इमर्सिव अनुभव देना है। मुंबई में शिफ्ट होना इस बदलाव का अहम हिस्सा रहा है, जिससे हमें नए दर्शकों तक पहुंचने और अपने मुख्य समुदाय को मजबूत करने में मदद मिली है।”


2026 में फेस्टिवल की थीम ‘Awaken the Core’ रखी गई

इसके CEO ने आगे कहा, “19वें संस्करण में हम हर फैसले को दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ले रहे हैं। महालक्ष्मी रेसकोर्स जैसे बड़े वेन्यू का चयन और फेस्टिवल फॉर्मेट में बदलाव इसी दिशा में उठाए गए कदम हैं। हमारा लक्ष्य भारत में लाइव एंटरटेनमेंट के नए मानक स्थापित करना और इसे वैश्विक स्तर के प्रतिष्ठित म्यूजिक फेस्टिवल्स के बराबर पहुंचाना है।” 2026 में फेस्टिवल की थीम ‘Awaken the Core’ रखी गई है। आयोजकों ने बताया कि हेडलाइन कलाकारों की घोषणा जल्द की जाएगी।

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.