गाजा और ईरान हमलों के वीडियो के साथ रॉक बैंड का विवादित प्रदर्शन...
कैलिफोर्निया, अमरीका: रॉक बैंड The Strokes ने Coachella के वीकेंड-2 में अपनी प्रस्तुति का समापन एक राजनीतिक विरोध के साथ किया। उन्होंने अपने सेट के अंत में एक वीडियो मोंटाज दिखाया, जिसमें कथित तौर पर Central Intelligence Agency (CIA) पर दशकों से विदेशी देशों में शासन परिवर्तन कराने के आरोप लगाए गए। वीडियो का अंत इजराइल द्वारा गाजा पर औरअमेरिकी द्वारा ईरान पर बमबारी के फुटेज के साथ हुआ।
यह वीडियो प्रस्तुति दर्शकों के लिए चौंकाने वाली रही, क्योंकि यह पिछले वीकेंड के उनके प्रदर्शन से बिल्कुल अलग थी। इस दौरान बजाया गया गाना Oblivius 2016 के बाद पहली बार लाइव परफॉर्म किया गया, जिसमें सिंगर Julian Casablancas कोरस में बार-बार गाते हैं—“What side you standing on?”
हालिया अमरीकी हमलों के दृश्य दिखाए गए
रिपोर्ट के मुताबिक, जब बैंड ने शनिवार रात अपना अंतिम गाना खत्म किया, तब उनके पीछे लगी बड़ी LED स्क्रीन पर मध्य पूर्व में हालिया अमेरिकी हमलों के दृश्य दिखाए गए। स्क्रीन पर लिखा था—“ईरान में 30 से अधिक विश्वविद्यालय नष्ट,” इसके बाद गाजा में एक बड़ी इमारत के विस्फोट का वीडियो दिखाया गया, जिस पर लिखा था—“गाजा का आखिरी विश्वविद्यालय।”
The Strokes ने अपने वर्ल्ड टूर की घोषणा भी की, जो जून से शुरू होकर शरद ऋतु तक चलेगी। इसमें अगस्त में Just Like Heaven Festival में पासाडेना के रोज़ बाउल में एक प्रमुख प्रस्तुति भी शामिल है। रविवार को Bieber के साथ Billie Eilish ने ‘One Less Lonely Girl’ पर साथ दिया, जबकि SZA ने ‘Snooze’ गाने पर उनके साथ प्रस्तुति दी। इसके अलावा Sexyy Red और Big Sean ने भी सरप्राइज अपीयरेंस दी।