‘धमाल 4’ का नया गाना ‘कहर’ रिलीज, गुरु रंधावा की आवाज ने बढ़ाया उत्साह

गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत ‘धमाल 4’ का निर्माण देवगन फिल्म्स, टी-सीरीज़ फिल्म्स, मरुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज़ ने मिलकर किया है। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है, जबकि निर्माण की जिम्मेदारी अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने संभाली है।

By  Preeti Kamal June 19th 2026 04:32 PM

मुंबई: कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ के मेकर्स ने ‘चटनी’ गाने के बाद अब फिल्म का नया ट्रैक ‘कहर’ रिलीज कर दिया है। इस गाने में लोकप्रिय गायक गुरु रंधावा ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके जोशीले बोल और संगीत भी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं। 

‘कहर’ एक एनर्जेटिक और मस्ती से भरपूर ट्रैक है, जिसमें गिल मचराई, रोनी अजनाली और गुरु रंधावा ने संगीत और गीतों का योगदान दिया है। गाने का म्यूजिक प्रोडक्शन और अरेंजमेंट संजॉय ने किया है। रिलीज हुए गाने में ‘धमाल 4’ की स्टारकास्ट पूरी मस्ती के मूड में नजर आ रही है। वीडियो में कलाकारों का अनोखा अंदाज, कॉमिक एक्सप्रेशंस और मजेदार डांस मूव्स दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं।

दमदार स्टारकास्ट से सजी है ‘धमाल 4’

गाने के आकर्षण का एक बड़ा हिस्सा इसका हुक स्टेप भी है, जिसे मशहूर कोरियोग्राफर पियूष और शाज़िया ने तैयार किया है। वीडियो में पूरी टीम गुरु रंधावा के म्यूजिक के रंग में रंगी दिखाई देती है। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ट्रेलर को भी मिला शानदार रिस्पॉन्स

कुछ दिन पहले रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ट्रेलर में एक छिपे हुए खजाने की खोज को लेकर शुरू होने वाला रोमांचक और हास्य से भरपूर सफर दिखाया गया है। करीब साढ़े तीन मिनट के ट्रेलर में कई मजेदार दृश्य हैं, जिनमें जावेद जाफरी का मगरमच्छ से सामना और अजय देवगन द्वारा अपनी सुपरहिट फिल्म ‘फूल और कांटे’ का मजाकिया संदर्भ शामिल है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत ‘धमाल 4’ का निर्माण देवगन फिल्म्स, टी-सीरीज़ फिल्म्स, मरुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज़ ने मिलकर किया है। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है, जबकि निर्माण की जिम्मेदारी अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने संभाली है। कॉमेडी, रोमांच और मनोरंजन से भरपूर ‘धमाल 4’ दुनिया भर के सिनेमाघरों में 10 जुलाई 2026 को रिलीज होगी।

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.