Assembly Election 2026 Live: पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों के नतीजे, जानिए किसकी कहां होगी जीत...

By  Preeti Kamal May 4th 2026 07:51 AM

May 4, 2026 09:49 AM

असम काउंटिंग के बीच गौरव गोगोई ने कहा- हर स्थिति पर नजर, दिक्कत हुई तो जानकारी मिलेगी

May 4, 2026 09:46 AM

केरल में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर शशि थरूर ने तोड़ी चुप्पी

May 4, 2026 09:34 AM

तमिलनाडु में बड़ा सियासी उलटफेर, विजय की TVK ने सबको चौंकाया

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. अभिनेता विजय की पार्टी TVK 74 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं DMK 51 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि ADMK 44 सीटों पर मुकाबले में बनी हुई है

May 4, 2026 09:14 AM

नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी, भवानीपुर में ममता आगे

शुरुआती रुझानों में नंदीग्राम सीट से शुभेंदु अधिकारी बढ़त पर हैं, वहीं भवानीपुर से ममता बनर्जी आगे बनी हुई हैं।

May 4, 2026 09:09 AM

Live: विधानसभा चुनाव परिणाम 2026

May 4, 2026 09:04 AM

पहला आधिकारिक रुझान: चुनाव आयोग के ताज़ा आंकड़े

चुनाव आयोग द्वारा असम, केरल और तमिलनाडु के लिए शुरुआती आधिकारिक आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। इन रुझानों के मुताबिक असम में बीजेपी एक सीट पर आगे चल रही है, केरल में कांग्रेस ने एक सीट पर बढ़त बनाई है, जबकि तमिलनाडु में टीवीके एक सीट पर आगे है।

May 4, 2026 08:50 AM

ममता बनर्जी भवानीपुर में पीछे

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी सीट भवानीपुर में पीछे हो गई हैं. उन्हें बीजेपी कैंडिडेट शुभेंदु अधिकारी से कड़ी टक्कर मिल रही है

May 4, 2026 08:40 AM

सियासी गर्मी के बीच, बीजेपी दफ्तर में जलेबी की मिठास छाई!

विधानसभा चुनाव 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। तमिलनाडु में भी एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। वहीं पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान हुआ था।

अधिकतर लोगों की नज़रें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों पर हैं क्योंकि इस राज्य में कई एग्ज़िट पोल्स ने सत्तारुढ़ टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया है। वहीं असम और पुडुचेरी को लेकर आए अधिकतर एग्ज़िट पोल में बीजेपी की वापसी का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा, अगर केरल और तमिलनाडु की बात की जाए तो यहां पर अधिकतर एग्ज़िट पोल में यूडीएफ़ और डीएमके की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है।

पश्चिम बंगाल की 294 में से 293 सीटों के आएंगे नतीजे

पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 में से 293 सीटों के नतीजे सोमवार को आएंगे, क्योंकि फाल्टा सीट पर चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया है। इस सीट पर 21 मई को मतदान होगा और 24 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे। 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 148 है।

असम विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 64 है

इसी तरह, 126 सीटों वाली असम विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 64 है। 140 सीटों वाली केरल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 71 है। 234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 118 है। वहीं, 30 सीटों वाली पुडुचेरी विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 16 है। आंकड़ों के अनुसार, इस राज्यों में मतदान में रिकॉर्ड वोटिंग प्रतिशत भी दर्ज किया गया। असम में संपन्न चुनाव में वोटिंग प्रतिशत 85.38 रहा।

तमिलनाडु में मतदान प्रतिशत 85.1 रहा

इसी तरह, केरल में मतदान प्रतिशत 78, तमिलनाडु में मतदान प्रतिशत 85.1, पुडुचेरी में मतदान प्रतिशत 89.08 और पश्चिम बंगाल में मतदान प्रतिशत 92.47 रिकॉर्ड किया गया है। मतगणना से पहले काउंटिंग सेंटरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पश्चिम बंगाल के सभी काउंटिंग सेंटरों को हाई-सिक्योरिटी जोन में बदल दिया गया है। शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर केंद्रीय बलों की तैनाती भी की गई है।

यहां देख सकते हैं पांचों राज्यों के चुनाव के नतीजे

इलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट results.eci.gov.in पर सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो जाएगी. राज्य को सेलेक्ट कर आप सीट वाइज चुनाव के रुझान देख पाएंगे. voters.eci.gov.in पर जाकर भी Election Results देख सकते हैं।

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.