विधानसभा चुनाव 2026- पश्चिम बंगाल में शाम 05 बजे तक 89.93%, तमिलनाडु में 82.24% मतदान हुआ
Apr 23, 2026 06:40 PM
West Bengal Election 2026: गायक अरिजीत सिंह और पत्नी कोयल रॉय संग डाला वोट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: गायक अरिजीत सिंह और उनकी पत्नी कोयल रॉय मुर्शिदाबाद के जियागंज प्रीतम सिंह प्राइमरी स्कूल मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के बाद वहां से रवाना हुए।
Apr 23, 2026 06:30 PM
West Bengal Election 2026: कुछ गुंडों ने हमारे पोलिंग एजेंटों पर हमला किया- अधीर रंजन चौधरी
पश्चिम बंगाल: बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "...यहां कुछ गुंडों ने हमारे पोलिंग एजेंटों पर हमला किया है। ये गुंडे सरकार से जुड़े हैं..."
Apr 23, 2026 06:27 PM
West Bengal Election 2026: भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से TMC की उम्मीदवार ममता बनर्जी ने पदयात्रा की
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से TMC की उम्मीदवार ममता बनर्जी ने पदयात्रा की।
Apr 23, 2026 06:25 PM
West Bengal Election 2026: अरविंद केजरीवाल 26-27 अप्रैल को करेंगे TMC के पक्ष में प्रचार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आमंत्रण पर, AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रचार करेंगे। आम आदमी पार्टी के अनुसार, केजरीवाल 26-27 अप्रैल को चुनावों के दूसरे चरण के लिए TMC के पक्ष में प्रचार करेंगे।
Apr 23, 2026 06:22 PM
West Bengal Elections 2026: बीरभूम ज़िले में तैनात CRPF जवानों पर लोगों ने पत्थर फेंके
पश्चिम बंगाल: बीरभूम ज़िले के दुबराजपुर विधानसभा क्षेत्र के खैरासोल घुमर गांव में तैनात CRPF जवानों पर लोगों ने पत्थर फेंके।
Apr 23, 2026 05:53 PM
State Assembly By-Elections: शाम 5 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत
राज्य विधानसभा उपचुनाव | शाम 5 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत
- उमरेठ (गुजरात) - 54.43%
- राहुरी (महाराष्ट्र) - 50.68%
- बारामती (महाराष्ट्र) - 52.44%
Apr 23, 2026 05:46 PM
State Assembly Election 2026: शाम 5 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत
राज्य विधानसभा चुनाव: शाम 5 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत
- तमिलनाडु - 82.24%
- पश्चिम बंगाल (पहला चरण) - 89.93%
Apr 23, 2026 05:44 PM
West Bengal Election 2026: TMC कार्यकर्ताओं ने पोलिंग एजेंट लक्ष्मण पांडे पर किया हमला
पश्चिम बंगाल: चांचल विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार रतन दास के पोलिंग एजेंट लक्ष्मण पांडे ने मालदा में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा हमले का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा, “चांचल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मैं एक मतदान केंद्र की ओर जा रहा था, तभी टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मुझ पर हमला कर दिया और वे 150-200 मतदाताओं को वोट डालने नहीं दे रहे थे... मेरी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई...”
Apr 23, 2026 05:39 PM
West Bengal Elections LIVE: भाजपा के चुनाव जीतने के बाद बंगाल में कोई घुसपैठ नहीं कर पाएगा - अमित शाह
हुगली, पश्चिम बंगाल: अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पश्चिम बंगाल में “एक भी घुसपैठिये को” घुसने नहीं दिया जाएगा और यहां पहले से मौजूद अवैध प्रवासियों को “चुन चुन कर बाहर निकाला जाएगा।”
हुगली जिले के बालागढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए तैयार है। अमित शाह ने कहा, “आज पहले चरण का मतदान लगभग समाप्त हो चुका है और यह बंगाल में मेरा 30वां कार्यक्रम है। पांच मई को दीदी का खेल खत्म हो जाएगा। बंगाल में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।”
Apr 23, 2026 05:37 PM
West Bengal Elections LIVE: 4 मई TMC सिंडिकेट की एक्सपायरी डेट- पीएम नरेंद्र मोदी
पश्चिम बंगाल में एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- 4 मई TMC सिंडिकेट और ‘महा जंगलराज’ की एक्सपायरी डेट है। 4 मई के बाद, इस लूट का हिसाब लिया जाएगा। ‘कटमनी का खेल अब नहीं चलेगा’।
Apr 23, 2026 04:02 PM
State Assembly By-Elections : दोपहर 3 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत
राज्य विधानसभा उपचुनाव : दोपहर 3 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत
- उमरेठ (गुजरात) - 46.66%
- राहुरी (महाराष्ट्र) - 39.60%
- बारामती (महाराष्ट्र) - 40.36%
Apr 23, 2026 04:01 PM
State Assembly Election 2026: दोपहर 3 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत
राज्य विधानसभा चुनाव: दोपहर 3 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत
- तमिलनाडु - 70.00%
- पश्चिम बंगाल (चरण 1) - 78.77%
Apr 23, 2026 03:52 PM
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विशाल कृष्णा रेड्डी ने डाला वोट, कहा- 'सबसे बेहतरीन उम्मीदवार को वोट दूंगा'
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: अभिनेता विशाल कृष्णा रेड्डी, तमिलनाडु में चल रहे विधानसभा चुनावों में अपना वोट डालने के लिए चेन्नई के अन्ना नगर स्थित एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने कहा, "मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के सबसे बेहतरीन उम्मीदवार को वोट दूंगा।"
Apr 23, 2026 03:47 PM
West Bengal Election: 'मेरी कार पर हमला किया गया'- भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल
आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा, “मेरी कार पर हमला किया गया और तोड़फोड़ की गई। मैं रहमत नगर अल्पसंख्यक क्षेत्र में गई थी, तभी मेरी कार पर एक बड़ा पत्थर फेंका गया। कार का पूरा पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और शीशे पूरी तरह चकनाचूर हो गए। भगवान की कृपा से न तो मेरे सुरक्षाकर्मी और न ही मुझे चोट आई। हालांकि, पीछे बैठी मेरी सचिव को मामूली चोट आई।"
इसके आगे उन्होंने कहा कि इस तरह की हरतक को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, क्योंकि इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। आप आसानी से समझ सकते हैं कि इसके पीछे कौन है और अल्पसंख्यकों के साथ किसके अच्छे संबंध हैं।
Apr 23, 2026 02:38 PM
West Bengal Election 2026: TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने वोट डाला, कहा- 'मैं अपना कर्तव्य निभाने यहां आया हूं'
आसनसोल, पश्चिम बंगाल: टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अपना वोट डाला। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, “...कुछ लोग मुझे ‘बंगाली बाबू’ कहते हैं, कुछ मुझे ‘बिहारी बाबू’ कहते हैं, लेकिन वास्तव में मैं ‘हिंदुस्तानी बाबू’ हूं... एक नागरिक के तौर पर मैं अपना कर्तव्य निभाने यहां आया हूं। अब मैं आसनसोल का मतदाता हूं और यहां वोट डालने आया हूं... यहां आकर बहुत अच्छा लगा...”
Apr 23, 2026 02:32 PM
West Bengal Elections LIVE: कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान गुरुवार, 23 अप्रैल को बीरभूम जिले में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में कांग्रेस का एक कार्यकर्ता घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि यह झड़प मुरारई में एक मतदान केंद्र के पास हुई। झगड़ा कर रहे तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए केंद्रीय बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा। घायल कांग्रेस कार्यकर्ता को पास के एक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज किया गया।
Apr 23, 2026 01:46 PM
State Assembly Election 2026: दोपहर 1 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत
राज्य विधानसभा चुनाव: दोपहर 1 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत
- तमिलनाडु - 56.81%
- पश्चिम बंगाल (पहला चरण) - 62.18%
Apr 23, 2026 01:44 PM
State Assembly By-Elections: दोपहर 1 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत
राज्य विधानसभा उपचुनाव : दोपहर 1 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत
- उमरेठ (गुजरात) - 37.14%
- बारामती (महाराष्ट्र) - 31.91%
- राहुरी (महाराष्ट्र) - 29.67%
Apr 23, 2026 01:41 PM
Election Live: 'किसी भी सदस्य को टीएमसी से डरने की जरूरत नहीं'- PM मोदी
नादिया, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...हमारे मतुआ परिवारों, नामशूद्र परिवारों या शरणार्थी परिवारों के किसी भी सदस्य को टीएमसी से डरने की जरूरत नहीं है। कोई भी आपको छू भी नहीं सकता। जो भी लोग धार्मिक उत्पीड़न, कठिनाइयों और अपने धर्म के सम्मान की भावना के कारण भारत आए हैं, मोदी उनके साथ खड़ा है। जैसे ही बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी, सीएए के तहत नागरिकता देने की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी।"
इसके आगे उन्होंने कहा, "आपको हर वह दस्तावेज मिलेगा और हर योजना का लाभ मिलेगा, जो किसी भी भारतीय नागरिक को मिलता है। यह मोदी की गारंटी है।"
Apr 23, 2026 01:37 PM
West Bengal elections 2026: हमारे पोस्टर यहां से हटा दिए गए हैं- TMC उम्मीदवार प्रदीप सरकार
पश्चिम मेदिनीपुर, खड़गपुर सदर से टीएमसी उम्मीदवार प्रदीप सरकार ने कहा, “यह देखकर मैं हैरान रह गया कि हमारे पोस्टर यहां से हटा दिए गए हैं। जहां मतदान हो रहा है, उन जगहों के बाहर भी बीजेपी के झंडे लगा दिए गए हैं... यह कैसे हो सकता है?... केंद्रीय बलों ने कहा था कि शांतिपूर्ण मतदान होगा, लेकिन यह क्या हो रहा है?”
Apr 23, 2026 01:32 PM
Elections LIVE: झालमूड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी- पीएम नरेंद्र मोदी
नादिया, पश्चिम बंगाल: पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के नादिया में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि TMC विधायकों, मंत्रियों, स्थानीय नेताओं और उनके सिंडिकेट के खिलाफ लोगों में इतना गुस्सा है कि TMC कई शहरों में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी।
उन्होंने कहा- 15 साल पहले, लोगों ने वामपंथ के खिलाफ जंग का बिगुल फूंका था। आज TMC के ‘जंगल राज’ के विरोध में, बंगाल के लोग हर गली और मोहल्ले में ‘शंख’ बजा रहे हैं… यह चुनाव हम नहीं लड़ रहे हैं; इस बार बंगाल में चुनाव खुद जनता लड़ रही है।
Apr 23, 2026 01:29 PM
West Bengal Election 2026: गोराबाज़ार के खोवार स्कूल में बने पोलिंग बूथ नंबर 141 पर ईवीएम में खराबी
मुर्शिदाबाद की बहरामपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने एक चुनाव अधिकारी से फ़ोन पर बात की और उनसे पोलिंग बूथ पर EVM की खराबी को ठीक करने की गुजारिश की। उन्होंने कहा, “बूथ नंबर 141 पर EVM में लगातार खराबी आ रही है। इसकी वजह से, धूप में खड़े आम वोटरों को बिना वोट डाले ही घर लौटना पड़ रहा है।”
Apr 23, 2026 12:35 PM
West Bengal election 2026: एक पिता ने प्रॉक्सी वोट डाले जाने का लगाया आरोप
एक वोटर ने 2026 के राज्य चुनावों के दौरान अपने नाम पर प्रॉक्सी वोट डाले जाने का आरोप लगाया है। वोटर के पिता, गोपाल दास कहते हैं, "मेरी बेटी और मैं वोट डालने आए थे। मैंने अपना वोट डाला, जिसके बाद हमें बताया गया कि किसी और ने मेरी बेटी के नाम पर पहले ही वोट डाल दिया है... हमसे DLO को फ़ोन करने के लिए कहा गया, जिन्होंने कहा कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता..."
Apr 23, 2026 12:32 PM
West Bengal Elections 2026: मुर्शिदाबाद में TMC और AUJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
मुर्शिदाबाद में TMC और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने पर TMC कार्यकर्ताओं ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के एक कार्यकर्ता की कार तोड़ दी।
Apr 23, 2026 12:30 PM
Tamil Nadu Election 2026: कांचीपुरम में शादी की रस्मों के बाद दूल्हा-दुल्हन ने डाला वोट
कांचीपुरम, तमिलनाडु: कांचीपुरम में एक दूल्हे ने अपनी शादी की रस्मों के तुरंत बाद अपनी दुल्हन के साथ वोट डाला। इस दौरान, दूल्हा बने रवि राहुल ने कहा, "वोट देना एक कर्तव्य है। हर किसी को इसे निभाना चाहिए... शादी के दिन वोट डालना एक अविस्मरणीय अनुभव है..."
Apr 23, 2026 12:26 PM
West Bengal Election 2026: बंगाल के मुर्शिदाबाद में बवाल, हुमायूं कबीर के काफिले पर पथराव
बंगाल के मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान बवाल हो गया है। हुमायूं कबीर के काफिले पर पथराव की खबर सामने आ रही है। पथराव से कई गाड़ियों के शीशे भी टूट गए हैं और पोलिंग बूथ के बाहर लाठी-डंडे चल रहे हैं।
Apr 23, 2026 12:00 PM
West Bengal Election 2026: केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने डाला वोट, कहा- 'वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से हो रही है'
बालुरघाट, पश्चिम बंगाल: केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार कहते हैं, "...मैंने आज सुबह अपना वोट डाल दिया है। वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से हो रही है। इसके लिए मैं चुनाव आयोग को बधाई देता हूँ। मैं लोगों से अपील करता हूँ कि वे बाहर निकलें और वोट डालें... चुनाव आयोग बहुत सतर्क है... मुझे लगता है कि मुर्शिदाबाद जैसी जगहों पर चुनाव आयोग को और भी ज़्यादा सतर्क रहने की ज़रूरत है..." इसके वे आगे उन्होंने कहा, "नंदीग्राम में भी शांतिपूर्ण वोटिंग हो रही है। सुवेंदु अधिकारी वहाँ भारी अंतर से जीतने वाले हैं..."'
Apr 23, 2026 11:57 AM
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय सेतुपति ने डाला वोट, कहा- 'यह हमारी सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है'
चेन्नई, तमिलनाडु: अभिनेता विजय सेतुपति ने कहा, "सभी लोग आएं और वोट दें, यह हमारी सबसे महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी है... सभी युवाओं को मेरी शुभकामनाएं।"
Apr 23, 2026 11:46 AM
State Assembly By-Elections: राज्य विधानसभा उपचुनाव, सुबह 11 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत
राज्य विधानसभा उपचुनाव : सुबह 11 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत
- उमरेठ (गुजरात) - 25.65%
- बारामती (महाराष्ट्र) - 20.55%
- राहुरी (महाराष्ट्र) - 18.22%
Apr 23, 2026 11:44 AM
West Bengal Election 2026: सुबह 11 बजे तक इतना रहा अनुमानित मतदान प्रतिशत
- बंगाल में 11 बजे तक 41.11 फीसदी वोटिंग
- तमिलनाडु में 11 बजे तक 37.56 फीसदी मतदान
Apr 23, 2026 11:40 AM
West Bengal Election 2026: 'पोलिंग बूथ पर केंद्रीय बल तैनात हैं'- कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी
मुर्शिदाबाद: वोटिंग के बारे में पूछे जाने पर, बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी कहते हैं, "सब कुछ ठीक चल रहा है। केंद्रीय बल अच्छा काम कर रहे हैं... वे (हमारे पोलिंग एजेंट) बूथ में मौजूद हैं।"
Apr 23, 2026 11:36 AM
West Bengal Elections 2026: मुर्शिदाबाद में बम फेंकने की घटना से डरे हुए हैं लोग...
मुर्शिदाबाद में कच्चे बम फेंकने की घटना पर एक चश्मदीद ने कहा, "यह घटना शायद रात 8:00 से 8:30 बजे के बीच हुई थी। इस घटना में एक महिला घायल हो गई। हम यह नहीं कह सकते कि इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। हम बहुत डरे हुए हैं; किसी भी पल कोई दूसरी घटना हो सकती है। यहाँ नेता आए थे, इसलिए मुमकिन है कि इसी वजह से फिर से कोई परेशानी खड़ी हो जाए।"
Apr 23, 2026 11:31 AM
Tamil Nadu Elections LIVE: कार्ति चिदंबरम ने डाला वोट
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम, उनकी पत्नी श्रीनिधि और बेटी अदिति ने शिवगंगा में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कार्ति चिदंबरम ने कहा- सिर्फ़ युवाओं को ही नहीं, बल्कि उन सभी लोगों को वोट देना चाहिए जो वोट देने के लिए रजिस्टर्ड हैं। वोट देना, जहां एक तरफ़ हमारा सौभाग्य है, वहीं यह हमारा अधिकार और कर्तव्य भी है। दुनिया के सभी लोगों को वोट देने का अधिकार नहीं है। कई देश ऐसे हैं जहाँ लोकतंत्र नहीं है; हमें इस बात पर गर्व होना चाहिए कि भारत एक सफल लोकतंत्र है और हमें अपने वोट देने के अधिकार का इस्तेमाल ज़रूर करना चाहिए।
उन्होंने कहा- हमें बहुत सोच-समझकर चुनाव करना चाहिए। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें हमें अपनी सोच का इस्तेमाल करना होता है- आपको उम्मीदवारों को देखना होता है, पार्टियों को देखना होता है, उनके नेतृत्व और उनकी नीतियों को समझना होता है, और फिर पूरी ज़िम्मेदारी के साथ वोट देना होता है। कार्ति चिदंबरम ने दावा किया कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उनका गठबंधन यह चुनाव जरूर जीतेगा।
Apr 23, 2026 11:28 AM
Tamil Nadu Election 2026: अपने भविष्य के बारे में सोच कर वोट डालें- कनिमोझी
वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत में कनिमोझी ने कहा- अपने भविष्य के बारे में सोचिए। राज्य के भविष्य के बारे में सोचिए। सोचिए कि राज्य के अधिकारों और भाषा के लिए कौन लड़ेगा, हम किस चीज के लिए खड़े हैं, और फिर वोट दीजिए… इस चुनाव की कहानी यह है कि हमने अच्छा काम किया है। हमने 5 साल तक अच्छा शासन दिया है और योजनाएं लोगों तक पहुंची हैं।
लोग समझ गए हैं कि DMK और उसके गठबंधन सहयोगी ही वे लोग हैं जो राज्य, हमारी भाषा, हमारी संस्कृति की रक्षा के लिए और अगली पीढ़ी के लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए वैचारिक लड़ाई लड़ रहे हैं। इसलिए, मुझे पूरा भरोसा है कि यही कहानी है… मुझे पूरा भरोसा है कि DMK अच्छा प्रदर्शन करेगी और हम आगे बढ़ते रहेंगे।
Apr 23, 2026 11:25 AM
West Bengal Election 2026: पहले चरण के मतदान के दौरान कई जगहों ईवीएम में तकनीकी खराबी
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण मतदान बाधित हुआ। अधिकारियों ने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले में बेलडांगा विधानसभा क्षेत्र के पारसालिका मदनमोहन प्राथमिक विद्यालय के बूथ नंबर 156 पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में खराबी आने के बाद मतदान रोक दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि शमशेरगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 212 पर भी इसी तरह की समस्याओं के कारण मतदान समय पर शुरू नहीं हो सका।
कांडी के बूथ नंबर 130 पर भी मतदान में देरी हुई
पूर्व मेदिनीपुर में नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के बिरुलिया में एक ईवीएम में खराबी की सूचना मिली। कूच बिहार में टाउन हाई स्कूल के बूथ नंबर 229 पर मतदान लगभग एक घंटे तक स्थगित रहा, जिसके बाद इसे फिर शुरू किया गया। मालदा जिले के हबीबपुर निर्वाचन क्षेत्र के बूथ नंबर 231 पर भी मतदान में देरी हुई।
दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी में मार्गरेट स्कूल स्थित बूथ संख्या 26/31 पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान समय पर शुरू नहीं हो सका। मतदान प्रक्रिया के दौरान झाड़ग्राम जिले में एक मतदान केंद्र के पास एक हाथी के घूमने के कारण मतदाताओं में दहशत फैल गई। यह हाथी जीतुशोल आंशिक बुनियादी विद्यालय मतदान केंद्र के बाहर देखा गया था।
Apr 23, 2026 11:16 AM
Tamil Nadu Election 2026: 'DMK गठबंधन 200 से ज़्यादा सीटें जीतेगा'- ए. राजा
पेरम्बलूर, तमिलनाडु: DMK के उप-महासचिव ए. राजा ने कहा, "लोग अपने वोट, शासन के मौजूदा 'द्रविड़ मॉडल' और उसके तहत लागू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के समर्थन के तौर पर डाल रहे हैं... मतदाता, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की राजनीतिक परिपक्वता, नेतृत्व और विकास पहलों की सराहना करते हुए, और तमिलनाडु में फासीवादी ताकतों को पैर जमाने से रोकने के इरादे से, धर्मनिरपेक्ष गठबंधन का समर्थन कर रहे हैं... DMK गठबंधन पूरे तमिलनाडु में 200 से ज़्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगा, और एम.के. स्टालिन एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे..."
Apr 23, 2026 11:11 AM
West Bengal Election 2026: भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष ने अपना वोट डाला
सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष ने सिलीगुड़ी स्थित जगदीश चंद्र विद्यापीठ में बनाए गए मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
Apr 23, 2026 11:08 AM
Tamil Nadu Election 2026: DMK सांसद कनिमोझी ने डाला वोट
DMK सांसद कनिमोझी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।
Apr 23, 2026 11:05 AM
West Bengal Election 2026: नाओदा के दो बूथों पर रात में घटना हुई- हुमायूं कबीर
हुमायूं कबीर ने कहा कि नाओदा, रेजीनगर और मुर्शिदाबाद की सभी 22 सीटों पर शांतिपूर्ण चुनाव हो रहे हैं, लेकिन यहां नाओदा के दो बूथों नंबर 9 और नंबर 10 में रात के समय कोई घटना घटित हुई। उन्होंने स्थानीय पुलिस के बैग छीन लिए। कल रात में यहां हिंसा हुई थी।
Apr 23, 2026 11:03 AM
West Bengal Election 2026: मुर्शिदाबाद में TMC-हुमायूं कबीर के समर्थकों में झड़प
बंगाल के मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान बवाल हो गया है। TMC-हुमायूं कबीर के समर्थकों में झड़प हो गई। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ भी धक्कामुक्की की गई।
Apr 23, 2026 11:01 AM
State Assembly By-Elections 2026: तीन सीटों पर उपचुनाव, कहां कितना प्रतिशत मतदान
विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज मतदान है। दोनों राज्यों में सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। बंगाल में 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में 1478 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। वहीं, तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसके अलावा गुजरात और महाराष्ट्र की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सभी जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
तमिलनाडु में राज्य में 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। इससे पहले कल तमिलनाडु की मुख्य चुनाव अधिकारी अर्चना पटनायक ने कहा था है कि राज्य में होने वाले चुनाव की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। तैयारियों की समीक्षा के बाद आज संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने मतदान को यादगार बनाने के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने दी अहम जानकारी
मुख्य चुनाव अधिकारी ने यह भी बताया था कि लगभग 1262 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं, जिनमें से कुल 543 करोड़ रुपये की वास्तविक जब्ती हुई है। उन्होंने पुष्टि की कि जिन मामलों में जब्ती हुई है, उन सभी में एफआईआर दर्ज की गई है और उचित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। डिजिटल क्षेत्र में, उन्होंने कहा कि निगरानी प्रकोष्ठ सक्रिय रहा है, जिसके परिणामस्वरूप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने उल्लंघन के लिए 2180 यूआरएल ब्लॉक किए हैं।