पंजाब में नशे के खिलाफ बोले यो यो हनी सिंह, युवाओं से की खास अपील

By  Preeti Kamal May 26th 2026 12:19 PM

पंजाब: गायक यो यो हनी सिंह (हिरदेश सिंह) ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ से मुलाकात की। इस दौरान हनी सिंह ने कहा, “ड्रग्स पंजाब में परिवारों और युवाओं को बर्बाद कर रहा है। पंजाब को इससे बचाना बेहद जरूरी है।”

वहीं भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, “यो यो हनी सिंह पंजाब के बेटे हैं, जिन्होंने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है। मैंने हनी सिंह से अनुरोध किया है कि वे अपने गानों और शब्दों के जरिए पंजाब के युवाओं को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने मुझसे वादा किया है कि हम मिलकर पंजाब को बचाएंगे। अगर हनी सिंह वापसी कर सकते हैं, तो आप भी कर सकते हैं।”

नशा समाज को दीमक की तरह खोखला कर रहा है। पंजाब में भी कई युवा नशे की चपेट में हैं। पंजाब की युवाशक्ति को बचाने के लिए समय-समय पर कई अभियान चलाए जाते हैं। पंजाब बीजेपी के नेता तरुण चुघ भी इस मुहिम में आगे आए हैं और उन्होंने नशे के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इसके तहत लोगों से अपील की गई है कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होकर समाज में फैली इस बीमारी को खत्म करने में सहयोग करें।


भाजपा नेता तरुण चुघ ने इसका एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह सभी को लस्सी पिलाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसके साथ लिखा, ‘संकल्प नशा मुक्त पंजाब का’।

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.