ICC Women's T20 World Cup 2026 का आगाज आज से, पाकिस्तान के खिलाफ अभियान शुरू करेगी टीम इंडिया
इंग्लैंड की मेजबानी में शुरू हो रहे महिला टी20 विश्व कप में 12 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। भारतीय टीम 14 जून को अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान का सामना करेगी।
महिला क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट ICC Women's T20 World Cup 2026 का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। इंग्लैंड की मेजबानी में आयोजित होने वाला यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 12 जून से शुरू हो रहा है, जिसमें दुनिया की 12 सर्वश्रेष्ठ टीमें खिताब जीतने के लिए मैदान में उतरेंगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की नजरें खासतौर पर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया पर होंगी, जो 14 जून को अपने पहले मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को टूर्नामेंट के सबसे बड़े मैचों में गिना जा रहा है और इसके लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस बार विश्व कप में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो समूहों में बांटा गया है। ग्रुप-ए में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड और स्कॉटलैंड शामिल हैं, जबकि ग्रुप-बी में भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स की टीमें मौजूद हैं। प्रत्येक टीम अपने समूह की अन्य टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलेगी, जिसके बाद शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।
भारतीय टीम के सामने शुरुआती चरण से ही कड़ी चुनौती रहने वाली है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद टीम इंडिया को नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम का सामना करना होगा। खासकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला भारतीय टीम के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट की सबसे सफल टीमों में से एक है।
भारत का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)
- 14 जून – भारत बनाम पाकिस्तान (बर्मिंघम) – शाम 7:00 बजे
- 17 जून – भारत बनाम नीदरलैंड्स (लीड्स) – शाम 7:00 बजे
- 21 जून – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (मैनचेस्टर) – शाम 7:00 बजे
- 25 जून – भारत बनाम बांग्लादेश (मैनचेस्टर) – शाम 7:00 बजे
- 28 जून – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (लॉर्ड्स, लंदन) – शाम 7:00 बजे
वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 फुल शेड्यूल-
12 जून
- इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (एजबेस्टन, बर्मिंघम); रात 11:00 बजे
13 जून
- बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स (ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर); दोपहर 3:00 बजे
- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका (ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर); शाम 7:00 बजे
- वेस्ट इंडीज बनाम न्यूजीलैंड (हैम्पशायर बाउल, साउथैम्प्टन); रात 11:00 बजे
14 जून
- बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स (एजबेस्टन, बर्मिंघम); दोपहर 3:00 बजे
- भारत बनाम पाकिस्तान (एजबेस्टन, बर्मिंघम); शाम 7:00 बजे
16 जून
- न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका (हैम्पशायर बाउल, साउथैम्प्टन); शाम 7:00 बजे
- इंग्लैंड बनाम आयरलैंड (हैम्पशायर बाउल, साउथैम्प्टन); रात 11:00 बजे
17 जून
- ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (हेडिंग्ले, लीड्स); दोपहर 3:00 बजे
- भारत बनाम नीदरलैंड्स (हेडिंग्ले, लीड्स); शाम 7:00 बजे
- साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान (एजबस्टन, बर्मिंघम); रात 11:00 बजे
18 जून
- वेस्ट इंडीज़ बनाम स्कॉटलैंड (हेडिंग्ले, लीड्स); रात 11:00 बजे
19 जून
- न्यूज़ीलैंड बनाम आयरलैंड (हैम्पशायर बाउल, साउथैम्प्टन); रात 11:00 बजे
20 जून
- ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स (हैम्पशायर बाउल, साउथैम्प्टन); दोपहर 3:00 बजे
- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (हैम्पशायर बाउल, साउथैम्प्टन); शाम 7:00 बजे
- इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड (हेडिंग्ले, लीड्स); रात 11:00 बजे
21 जून
- वेस्ट इंडीज़ बनाम श्रीलंका (ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल); दोपहर 3:00 बजे
- साउथ अफ्रीका बनाम इंडिया (ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर); शाम 7:00 बजे
23 जून
- न्यूज़ीलैंड बनाम स्कॉटलैंड (ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल); दोपहर 3:00 बजे
- श्रीलंका बनाम आयरलैंड (ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल); शाम 7:00 बजे
- ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान (हेडिंग्ले, लीड्स); शाम के 11:00
24 जून
- इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज़ (लॉर्ड्स, लंदन); रात 11:00 बजे
25 जून
- इंडिया बनाम बांग्लादेश (ओल्ड ट्रैफ़र्ड, मैनचेस्टर); शाम 7:00 बजे
- साउथ अफ़्रीका बनाम नीदरलैंड्स (ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल); रात 11:00 बजे
26 जून
- श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड (ओल्ड ट्रैफ़र्ड, मैनचेस्टर); रात 11:00 बजे
27 जून
- पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स (ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल); दोपहर 3:00 बजे
- वेस्ट इंडीज़ बनाम आयरलैंड (ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल); शाम 7:00 बजे
- इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड (द ओवल, लंदन); रात 11:00 बजे
28 जून
- साउथ अफ़्रीका बनाम बांग्लादेश (लॉर्ड्स, लंदन); दोपहर 3:00 बजे
- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया (लॉर्ड्स, लंदन); शाम 7:00 बजे
सेमीफाइनल
- 30 जून, सेमीफाइनल 1, द ओवल, लंदन में; शाम 7:00 बजे
- 2 जुलाई, सेमीफाइनल 2, द ओवल, लंदन में; रात 11:00 बजे
फाइनल
5 जुलाई, लॉर्ड्स, लंदन में; शाम 7:00 बजे
टूर्नामेंट के मुकाबले इंग्लैंड के सात प्रमुख क्रिकेट मैदानों पर खेले जाएंगे, जिनमें लॉर्ड्स, द ओवल, एजबेस्टन, ओल्ड ट्रैफर्ड, हेडिंग्ले और अन्य प्रतिष्ठित स्टेडियम शामिल हैं। फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।
भारतीय टीम इस बार खिताब जीतने की प्रबल दावेदारों में शामिल है। हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और शेफाली वर्मा जैसी स्टार खिलाड़ियों से टीम को बड़ी उम्मीदें हैं। पिछले कुछ वर्षों में भारतीय महिला क्रिकेट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है और यही वजह है कि फैंस इस बार ट्रॉफी जीतने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
कहां देखें लाइव मैच?
ICC Women's T20 World Cup 2026 के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
महिला क्रिकेट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच प्रदान करेगा। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच होने वाली इस जंग में सभी की निगाहें इस बात पर टिकी होंगी कि आखिर कौन सी टीम 5 जुलाई को विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम करती है।