अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, 5 नए खिलाड़ियों को पहली बार मौका; युवा ब्रिगेड पर दांव

By  Laxman May 19th 2026 04:58 PM

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। चयनकर्ताओं ने इस बार भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों पर बड़ा भरोसा जताया है। टीम में पांच नए चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

टीम चयन के बाद क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है। चयन समिति का मानना है कि यह सीरीज युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने के लिए अहम साबित होगी।

टेस्ट टीम में इस बार कई नए चेहरों पर भरोसा जताया गया है। युवा खिलाड़ियों मानव सुथार, गुरनूर सिंह और हर्ष दुबे को पहली बार भारतीय टेस्ट स्क्वाड में शामिल किया गया है। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में मौका मिला है।

वहीं वनडे टीम में चयनकर्ताओं ने युवा प्रतिभाओं को प्राथमिकता देते हुए प्रिंस यादव और हरप्रीत बरार को जगह दी है। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स को देखते हुए नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव देना जरूरी है।

अफगान‍िस्तान दौरे के लिए भारतीय टीम का टेस्ट स्क्वॉड : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मानव सुथार, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल

अफगान‍िस्तान दौरे के लिए भारतीय टीम का वनडे स्क्वॉड : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.