नोएडा में निर्माणाधीन दुकान का हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं...

बचाव अभियान के दौरान 42 वर्षीय राम किशोर को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं 35 वर्षीय मजदूर रवि, जो POP का काम करता था, को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

By  Preeti Kamal July 12th 2026 06:00 PM -- Updated: July 12th 2026 05:38 PM

नोएडा, उत्तर प्रदेश: नोएडा के फेज-24 थाना क्षेत्र में रविवार को एक निर्माणाधीन दुकान का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया।

फिलहाल पुलिस और फायर विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है। 

रोहिणी में इमारत गिरने से 1 व्यक्ति की मौत

इस बीच, बुधवार को दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई गई थी।

रोहिणी के पुलिस उपायुक्त (DCP) के अनुसार, शाम करीब 4:28 बजे पीसीआर कॉल के जरिए सेक्टर-16, जी ब्लॉक स्थित निर्माणाधीन इमारत गिरने की सूचना मिली थी। यह इमारत मंजू और रितिका नामक दो लोगों की बताई गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया और बचाव कार्य में बाधा न आए, इसके लिए आसपास की इमारतों को एहतियातन खाली कराया गया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान सभी बचाव सेवाओं की मदद ली गई

बचाव अभियान के दौरान 42 वर्षीय राम किशोर को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं 35 वर्षीय मजदूर रवि, जो POP का काम करता था, को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस के अनुसार, इमारत के मालिक राम दुआ समेत 4 से 5 मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका थी।

रेस्क्यू अभियान में दिल्ली पुलिस, दिल्ली फायर सर्विस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), एमसीडी, टाटा पावर और एंबुलेंस सेवाओं की टीमें शामिल थीं। भारी कंक्रीट स्लैब हटाने के लिए JCB मशीनों और दो हाइड्रा क्रेन की भी मदद ली गई।

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.