उन्नाव को मिली विकास की बड़ी सौगात, ₹570 करोड़ से अधिक की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

By  Preeti Kamal June 18th 2026 11:07 AM

उन्नाव, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में उन्नाव जिले को बड़ी सौगात मिली है। जिले में ₹570 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार 101 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं के माध्यम से सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।

इन विकास कार्यों के शुरू होने से जिले के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकार का दावा है कि नई परियोजनाएं न केवल जनसुविधाओं को बेहतर बनाएंगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ाएंगी और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देंगी। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव से लेकर शहर तक बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्नाव में शुरू की गई परियोजनाएं इसी विकास दृष्टि का हिस्सा हैं।

इन परियाजनाओं से विकास की गति को मिलेगी तेजी

विशेषज्ञों का मानना है कि सड़क संपर्क, जलापूर्ति और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं के पूरा होने के बाद जिले में निवेश और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे आम नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा और विकास की गति तेज होगी। हाल के वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रही है। इसी क्रम में उन्नाव में भी करोड़ों रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिससे जिले की आधारभूत संरचना को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है। 

Related Post

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का महिलाओं पर बड़ा दांव, ₹40 हजार से 33% आरक्षण तक 10 बड़े ऐलान
योगी सरकार की योजनाओं से आत्मनिर्भर बनीं उषा देवी, स्वयं सहायता समूह से मिली नई पहचान
योगी सरकार के निपुण मॉडल को समझने गाजियाबाद पहुंचे पांच देशों के प्रतिनिधि, 11 परिषदीय विद्यालयों में देखा कक्षा शिक्षण
राम मंदिर चढ़ावे की कथित चोरी पर बैठक रोके जाने का संतों का आरोप, सीबीआई जांच की मांग
लखनऊ में 3,572 युवाओं को नियुक्ति पत्र, प्राविधिक सहायक और मंडी सचिवों को मिली नई जिम्मेदारी
स्कूल में स्कार्फ या हिजाब की अनुमति नहीं, ड्रेस कोड से मजबूत होता है धर्मनिरपेक्षता का सिद्धांत: इलाहाबाद हाई कोर्ट

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.