प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया मीडिया संवाद

By  Preeti Kamal June 12th 2026 11:00 AM

लखनऊ, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया पर लिखा, 'आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत की नारी शक्ति सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और नेतृत्व के नए शिखर तक पहुंची है।'

इसके आगे उन्होंने लिखा कि 'महिला विकास' से 'महिला नेतृत्व वाले विकास' की यह यात्रा 'विकसित भारत' के संकल्प की सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरी है। जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी पहलों ने करोड़ों माताओं-बहनों के जीवन को सुविधा, सुरक्षा और गरिमा से जोड़ा है। वहीं, जन-धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा स्वयं सहायता समूहों के सशक्त नेटवर्क ने महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तीकरण का नया आधार प्रदान किया है। 'लखपति दीदी' अभियान ने महिलाओं के आत्मविश्वास, उद्यमिता और आर्थिक सशक्तीकरण को नई पहचान दी है।

भारत आज विश्व मंच पर मजबूत और प्रभावशाली है- सीएम योगी

आज भारत की नारी केवल परिवार की शक्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति की प्रेरक शक्ति बनकर उभरी है। रक्षा से लेकर अनुसंधान, उद्यमिता से लेकर विमानन तक भारत की बेटियां नए प्रतिमान गढ़ रही हैं। नारी शक्ति के उत्कर्ष के ये 12 वर्ष 'नारी सशक्तीकरण से राष्ट्र सशक्तीकरण' की प्रेरक गाथा हैं।

Related Post

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का महिलाओं पर बड़ा दांव, ₹40 हजार से 33% आरक्षण तक 10 बड़े ऐलान
योगी सरकार की योजनाओं से आत्मनिर्भर बनीं उषा देवी, स्वयं सहायता समूह से मिली नई पहचान
योगी सरकार के निपुण मॉडल को समझने गाजियाबाद पहुंचे पांच देशों के प्रतिनिधि, 11 परिषदीय विद्यालयों में देखा कक्षा शिक्षण
राम मंदिर चढ़ावे की कथित चोरी पर बैठक रोके जाने का संतों का आरोप, सीबीआई जांच की मांग
लखनऊ में 3,572 युवाओं को नियुक्ति पत्र, प्राविधिक सहायक और मंडी सचिवों को मिली नई जिम्मेदारी
स्कूल में स्कार्फ या हिजाब की अनुमति नहीं, ड्रेस कोड से मजबूत होता है धर्मनिरपेक्षता का सिद्धांत: इलाहाबाद हाई कोर्ट

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.