रायबरेली में विकास की नई रफ्तार, सीएम योगी देंगे ₹879 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रायबरेली में ₹879 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में लाभार्थियों को सहायता राशि, आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप और आवास की चाबियां दी जाएंगी तथा राणा बेनी माधव बख्श सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

By  Preeti Kamal August 24th 2026 12:07 PM -- Updated: August 24th 2026 12:03 PM

लखनऊ, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली में ₹879 करोड़ से अधिक की विकास और आधारभूत संरचना परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को ₹19 करोड़ से अधिक की सहायता भी हस्तांतरित करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रायबरेली शहर, बछरावां और हरचंदपुर क्षेत्र से जुड़ी विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री करीब ₹624 करोड़ की 185 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जबकि ₹277 करोड़ की 162 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं से जिले में विकास कार्यों और आधारभूत ढांचे को नई गति मिलने की उम्मीद है।

लाभार्थियों को ₹19 करोड़ से अधिक की सहायता

मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में ₹19 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित करेंगे। इसके साथ ही पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप, स्वीकृति पत्र और आवास की चाबियां भी वितरित की जाएंगी।

सपेरा समुदाय और बेघर परिवारों को मिलेंगे आवास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपेरा समुदाय के 60 से अधिक परिवारों और अन्य बेघर परिवारों को आवास सौंपेंगे। यह पहल जरूरतमंद परिवारों को स्थायी आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अपने रायबरेली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री 'भाव समर्पण समारोह' में भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राणा बेनी माधव बख्श सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

© Copyright Galactic Television & Communications Pvt. Ltd. 2026. All rights reserved.