गुवाहाटी, असम: असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने शनिवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के उस बयान पर तीखा हमला किया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि पाकिस्तानी मीडिया कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहा है। साथ ही गोगोई ने राहुल गांधी के ‘बॉडी डबल’ वाले बयान पर भी मुख्यमंत्री का मजाक उड़ाया।
मीडिया से बातचीत में गोगोई ने कहा कि मुख्यमंत्री बुरी तरह घबरा गए हैं क्योंकि “उनके पैरों तले जमीन खिसक रही है।” उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री को तो अब राहुल गांधी का बॉडी डबल सपने में भी दिखने लगा है। यह दुखद है कि एक राज्य के मुख्यमंत्री को इतनी समस्याएं हैं।”
#WATCH | Guwahati, Assam: State Congress president and candidate from Jorhat, Gaurav Gogoi, says, "The people of Assam want change. We can see the winds of change. They've endured oppression for ten years. They've endured corrupt administration for ten years. Now, the people of… pic.twitter.com/a5WA79LlIv
— ANI (@ANI) April 4, 2026
गोगोई और कांग्रेस को मिलता है पाक मीडिया का समर्थन
इससे पहले मुख्यमंत्री सरमा ने आरोप लगाया था कि गोगोई और कांग्रेस को पाकिस्तानी मीडिया का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा था कि “पाकिस्तानी मीडिया में रोज टॉक शो हो रहे हैं, जिसमें गौरव गोगोई को क्लीन चिट दी जा रही है। यह एक लेफ्ट-विंग लिबरल गैंग है जो सनातन को खत्म करना चाहता है।”
"Pakistani media is campaigning for him": Assam CM Himanta Biswa Sarma targets Gaurav Gogoi ahead of Assembly pollsRead @ANI Story | https://t.co/R4ZM0dqEFa#Assam #HimantaBiswaSarma #GauravGogoi #Assemblypolls #BJP #Congress pic.twitter.com/ZlyMNoPkya
— ANI Digital (@ani_digital) April 3, 2026
जनता बदलाव चाहती है- गौरव गोगोई
जोरहाट सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गोगोई ने यह भी दावा किया कि असम में “परिवर्तन की लहर” चल रही है और लोग भाजपा सरकार के “दस साल के अत्याचार और भ्रष्ट प्रशासन” से मुक्ति चाहते हैं। उन्होंने कहा, “असम की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस-नेतृत्व वाले गठबंधन पर भरोसा कर रही है।”
Nalbari, Assam: State Congress president and candidate from Jorhat, Gaurav Gogoi, says, "Congress will free the people from fear and terror. The BJP government is just a government of beneficiaries." pic.twitter.com/JWppOzTNEl
— ANI (@ANI) April 3, 2026
9 अप्रैल को 126 सीटों पर होगा मतदान
यह बयान ऐसे समय आया है जब असम विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपने अभियान तेज कर दिए हैं। राज्य में 9 अप्रैल को 126 सीटों पर एक चरण में मतदान होगा। भाजपा, असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के साथ मिलकर लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है। वहीं कांग्रेस छह दलों के गठबंधन के साथ भाजपा को चुनौती दे रही है, जिसमें AJP, रायजोर दल, CPI(M), CPI(ML) और ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस शामिल हैं। मतगणना 4 मई को होगी।