गुवाहाटी, असम: असम के कैबिनेट मंत्री पियूष हजारिका ने शनिवार को कहा कि राज्य अब केवल बाढ़ नियंत्रण से आगे बढ़कर स्थायी समाधान की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने युवा सशक्तिकरण, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे में सरकार की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया। गुवाहाटी स्थित बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हजारिका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि सरकार ने 2021 के चुनावी वादे के अनुसार 1 लाख नौकरियों के लक्ष्य को पार करते हुए अब तक 1.65 लाख से अधिक नौकरियां दी हैं और अगले पांच वर्षों में 2 लाख से ज्यादा रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। जिला स्तर के जॉब फेयर, डिजिटल रोजगार पोर्टल और ‘आत्मनिर्भर असम अभियान’ जैसी योजनाओं के जरिए 1 लाख से अधिक युवाओं को लाभ मिला है।
Guwahati | Assam Minister Pijush Hazarika says, "If we come to power again, we will give 2-2.5 lakh government jobs... We have been able to provide Rs 2 lakh to 1 lakh youths under Mukhyamantri Atmanirbhar Scheme. Now we have targeted to bring 10 lakh youths under the scheme and… pic.twitter.com/r168hEeW9R
— ANI (@ANI) April 4, 2026
मेधावी छात्रों को यूनिफॉर्म, साइकिल और स्कूटर दिए गए
शिक्षा के क्षेत्र में सुधारों का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि हर साल 57 लाख छात्रों को मुफ्त पाठ्यपुस्तकें दी जा रही हैं, साथ ही मेधावी छात्रों को यूनिफॉर्म, साइकिल और स्कूटर भी दिए जा रहे हैं। उच्च शिक्षा के लिए नए विश्वविद्यालय और संस्थान भी स्थापित किए जा रहे हैं।
'खेल महारण' में 53 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया
औद्योगिक विकास पर उन्होंने कहा कि जागीरोड में Tata Electronics का सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करेगा, वहीं MSME सेक्टर में भी तेजी से विस्तार हुआ है। खेल क्षेत्र में उन्होंने बताया कि ‘खेल महारण’ में 53 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जो युवाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। साथ ही विभिन्न जिलों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास भी किया जा रहा है।
#WATCH | Guwahati | Assam Minister Pijush Hazarika says, "They (Congress) built six hospitals in their 70 years of rule. We built 16 medical colleges. They built only 12 universities in their 70 years of rule. Now there are 32 universities. So we have done a lot. That is why the… pic.twitter.com/P2jwdxDTO3
— ANI (@ANI) April 4, 2026
बाढ़ प्रबंधन पर किया गया ठोस काम
बाढ़ प्रबंधन पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार ने ‘Flood-Free Assam Mission’ के तहत 18,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ दीर्घकालिक योजना अपनाई है। इसमें आधुनिक तटबंध, नदी पुनर्जीवन और विशेष बाढ़ निगरानी बल शामिल हैं।
Guwahati | Assam Minister Pijush Hazarika says, "In the last five years, we've built 1,000 km of new embankments in Assam. We'll build another 120-150 km in a year or 1.5 years... We'll spend 18,000 rupees to strengthen and build embankments. Flooding in Assam has now been… https://t.co/qrstkQ22SM pic.twitter.com/Abt5g3mxUY
— ANI (@ANI) April 4, 2026
बाढ़ के दौरान व्यापक राहत-बचाव अभियान चलाए गए
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 2021 से 2025 के बीच बाढ़ के दौरान व्यापक राहत और बचाव अभियान चलाए गए, जिनमें नावों और हेलीकॉप्टरों की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया और जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई गई। हजारिका ने कहा कि सरकार एक मजबूत, आत्मनिर्भर असम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां बेहतर आपदा प्रबंधन और युवाओं के लिए अधिक अवसर उपलब्ध होंगे।