नई दिल्ली, भारत: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्य पूर्व संघर्ष पर दिए गए संबोधन के बाद निवेशकों की तीखी प्रतिक्रिया के चलते गुरुवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। BSE Sensex और NSE Nifty 50 दोनों ही खुलते ही 2 प्रतिशत से ज्यादा टूट गए, जिससे पिछले सत्र की राहत भरी तेजी खत्म हो गई।
सुबह 9:16 बजे सेंसेक्स 1,518.29 अंक या 2.08 प्रतिशत गिरकर 71,616.03 पर आ गया। वहीं निफ्टी 50 भी 462.50 अंक या 2.04 प्रतिशत गिरकर 22,216.90 पर पहुंच गया। इससे पहले निफ्टी 348 अंक और सेंसेक्स 1187 अंक चढ़कर बंद हुए थे। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, यह उतार-चढ़ाव मध्य पूर्व में संघर्ष के खत्म होने को लेकर किसी ठोस संकेत की कमी के कारण है।
Nifty opens in red; currently down by 417.60 points and trading at 22,261.80 pic.twitter.com/7ZKbPFJ0wq
— ANI (@ANI) April 2, 2026
Sensex opens in red; currently down by 1364.67 points and trading at 71,769.65 pic.twitter.com/PiZlI3Pmi8
— ANI (@ANI) April 2, 2026
ट्रंप के भाषण में कुछ नया नहीं- बैंकिंग एक्सपर्ट
मार्केट और बैंकिंग एक्सपर्ट अजय बग्गा ने कहा, "ट्रंप के भाषण में कुछ नया नहीं था, न ही युद्धविराम की कोई घोषणा हुई। ईरान को लेकर धमकियां दी गईं, और संकेत दिया गया कि 2-3 हफ्ते और सैन्य कार्रवाई जारी रह सकती है। निवेशकों को बड़ी घोषणा की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अमेरिकी और भारतीय फ्यूचर्स दोनों में गिरावट है और कच्चा तेल 105 डॉलर तक पहुंच गया है।"
Trump Speech Highlights: Nothing new, no ceasefire announcement, threats to Iran , Hormuz reopening responsibility on countries importing through it, 2-3 weeks more of kinetic action, no off ramp, no talk of ground troops action.Markets disappointed as the same messaging was…
— Ajay Bagga (@Ajay_Bagga) April 2, 2026
युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है, स्थिरता बनी रहेगी
एक अन्य विशेषज्ञ विवेक करवा ने कहा कि बाजार इस भाषण को नकारात्मक रूप में ले रहा है। उन्होंने कहा, "कल की तेजी केवल वैल्यू बाइंग थी। युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है और बाजार में अस्थिरता बनी रहेगी। ट्रंप के भाषण के दौरान ही ब्रेंट और डब्ल्यूटीआई क्रूड 103-105 डॉलर के करीब पहुंच गए। जब तक युद्ध खत्म होने का स्पष्ट संकेत नहीं मिलता, बाजार में सकारात्मक रुख नहीं आएगा।"
Iran will be hit "extremely hard" over next two to three weeks: Trump, says US "on the cusp" to end Tehran's "sinister threat"Read @ANI Story |https://t.co/xEf1MYnwGd#DonaldTrump #USA #Tehran #Iran pic.twitter.com/NHNGAKOlEr
— ANI Digital (@ani_digital) April 2, 2026
हालांकि हाल ही में बाजार में गैप-अप ओपनिंग देखने को मिली थी, लेकिन अल्पकालिक रुझान अभी भी कमजोर बना हुआ है। बाजार अब महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल्स का परीक्षण कर रहा है, जो इस सप्ताह की दिशा तय करेंगे।
No cheer for markets as Asian Indices fall after Trump fails to give timeline for end of warRead @ANI Story |https://t.co/gaq0QJExch#Indices #business #Asianmarket #US #Iran pic.twitter.com/8pGNByQ25B
— ANI Digital (@ani_digital) April 2, 2026
बाजार के और गिरने के आसार
कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा, "ट्रेडर्स के लिए 22,500/72,500 और 22,250/72,000 अहम सपोर्ट जोन हैं। जब तक बाजार इन स्तरों के ऊपर रहता है, तब तक पुलबैक संभव है। वहीं 22,900-23,000/73,800-74,200 तत्काल रेजिस्टेंस रहेंगे। अगर बाजार 22,250/72,000 के नीचे जाता है, तो यह 22,100-22,000/71,500-71,200 तक गिर सकता है।"