भोपाल, मध्य प्रदेश: अभिनेता राम चरण ने भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह को गलती से फुटबॉलर कहने पर माफी मांगी है। यह घटना भोपाल में उनकी आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ के एक कार्यक्रम के दौरान हुई। इवेंट के दौरान राम चरण की लगातार हुई जुबानी गलतियां सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं, जिसके बाद इंटरनेट पर मीम्स और मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।
शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में एआर रहमान, जाह्नवी कपूर और फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी। इंटरैक्टिव सेशन के दौरान राम चरण से भारत के प्रमुख क्रिकेट खिलाड़ियों को कुछ शब्दों में बताने के लिए कहा गया।
राम चरण ने जसप्रीत बुमराह को फुटबॉलर कहा
बताया गया कि राम चरण ने सचिन तेंदुलकर के सफर को “लंबी और महान यात्रा” कहा, एमएस धोनी को “शांत और कूल”, रोहित शर्मा को “सबका अपना” और विराट कोहली के लिए “फायर” शब्द का इस्तेमाल किया। हालांकि, जब उनसे जसप्रीत बुमराह के बारे में पूछा गया तो राम चरण ने कहा, “जसप्रीत बुमराह जी, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। मुझे फुटबॉल बहुत पसंद है, आप फुटबॉल को इतना आगे बढ़ा रहे हो। लव यू।”
Uff… I’m genuinely so forgetful with names sometimes.Apologies to @Jaspritbumrah93 Ji for the mix-up - it was a genuine human error in the middle of all the excitement and the crowd 🙏🏼I truly respect you and I am a huge fan of your game. You make every Indian feel proud when…
— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) May 23, 2026
सोशल मीडिया पर छाई मीम्स की बहार
इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हो गया और यूजर्स ने इस पर जमकर मजाक और मीम्स बनाए। बाद में राम चरण ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए एक्स पर माफी मांगी। उन्होंने लिखा, “उफ्फ... मैं कभी-कभी नामों को लेकर सच में बहुत भूलक्कड़ हो जाता हूं। @Jaspritbumrah93 जी से इस गड़बड़ी के लिए माफी चाहता हूं। यह भीड़ और उत्साह के बीच हुई एक मानवीय गलती थी।”
उन्होंने आगे लिखा, “मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं और आपके खेल का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। आप लगातार बल्लेबाजों को बैकफुट पर डालकर हर भारतीय को गर्व महसूस कराते हैं।” इस बीच, हाल ही में फिल्म ‘पेड्डी’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें राम चरण क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ जैसे कई खेलों में नजर आ रहे हैं।
फिल्म 'पेड्डी' में नज़र आएंगे कई दिग्गज़ कलाकार
बुच्ची बाबू सना द्वारा निर्देशित इस तेलुगु फिल्म में जाह्नवी कपूर, बोमन ईरानी और दिव्येंदु शर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण वृद्दि सिनेमाज के बैनर तले वेंकट सतीश किलारू ने किया है, जबकि संगीत एआर रहमान ने दिया है।
Add GTC Bharat on Google