चेन्नई, तमिलनाडु: Pooja Hegde ने फिल्म Jana Nayagan के ऑनलाइन लीक होने की खबरों के कुछ घंटों बाद इसे "निराशाजनक" बताया और फैंस से अपील की कि वे फिल्म को सिनेमाघरों में ही देखें। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी निराशा जाहिर की और दर्शकों से आधिकारिक रिलीज का इंतजार करने की अपील की।
उन्होंने लिखा, "मेरे प्यारे दर्शकों, एक फिल्म अनगिनत घंटों की मेहनत, रचनात्मक जोखिम, व्यक्तिगत त्याग और एक टीम के समर्पण का परिणाम होती है, जो हर दिन आपको बेहतरीन अनुभव देने के लिए काम करती है। हमारी फिल्म का ऑनलाइन लीक होना बेहद निराशाजनक है, सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए जिसने इस पर काम किया।"
#JanaNayagan pic.twitter.com/GWw0mKu3fz
— Pooja Hegde (@hegdepooja) April 11, 2026
पूजा हैगड़े ने की लोगों से फिल्म देखने की अपील
अपनी पोस्ट में पूजा ने आगे लिखा, "फिल्म का इस तरह लीक होना दुखद है, क्योंकि यह हर कलाकार और तकनीशियन के सम्मान को छीन लेता है। क्या हम सभी को एक साथ इकट्ठा होकर विजय सर की आखिरी फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का मौका नहीं मिलना चाहिए? आइए इसे सही तरीके से देखें। इंतजार करें। फिल्म जल्द रिलीज होगी। पायरेसी को बढ़ावा न दें, तभी सिनेमा और कला जीवित रहेंगे।"
इससे पहले, फिल्म के निर्माताओं KVN Productions ने भी बयान जारी कर लोगों से लीक हुई सामग्री को न देखने और न साझा करने की अपील की थी। प्रोडक्शन हाउस ने बताया कि फिल्म के कुछ हिस्से, और कुछ मामलों में लगभग पूरी फिल्म, सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अवैध रूप से प्रसारित की गई है। इसे डिजिटल पायरेसी का गंभीर मामला बताते हुए उन्होंने सख्त कार्रवाई की बात कही।
#JanaNayagan pic.twitter.com/wNLRSsmaHq
— KVN Productions (@KvnProductions) April 10, 2026
एक्टर विजय देवरकोंडा ने नाराज़गी ज़ाहिर की
एक्टर विजय देवरकोंडा ने थलपति विजय की फिल्म 'जना नायकन' के कथित लीक होने के बाद अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की है। अपने X हैंडल पर विजय देवरकोंडा ने एक लंबा नोट लिखा, " #JanaNayagan के लीक होने से मुझे गुस्सा आता है। मैंने अपने करियर की शुरुआत में, जब ऐसी कोई घटना होती है, तो होने वाले दर्द और नुकसान के एहसास को खुद महसूस किया है। आपको लगता है कि आप किसी के निशाने पर हैं, आपकी उम्मीदें टूट जाती हैं; यह सिर्फ़ मेरे बारे में नहीं है, इसमें सह-कलाकार, निर्देशक, निर्माता और न जाने कितने लोग शामिल हैं, जिनके सारे सपने दांव पर लगे होते हैं।"
The #JanaNayagan leak makes me angry.I’ve experienced personally the pain and sense of loss when something like this happens, early in my career. You feel like a target, you feel a loss of hope, it’s not just about me, there are co-actors, directors, producers, and so many who…
— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) April 11, 2026
कमल हासन ने कड़े शब्दों में निंदा की
इससे पहले, अभिनेता-राजनेता कमल हासन ने भी फ़िल्म लीक की घटना पर अपनी बात रखी थी और इसे "व्यवस्थागत विफलता का नतीजा" बताया था। X पर एक कड़े शब्दों वाले पोस्ट में हासन ने लिखा, "#Jananayagan का लीक होना कोई हादसा नहीं है - यह व्यवस्थागत विफलता का नतीजा है। अगर सही प्रक्रिया समय पर पूरी हो गई होती, तो आज हम इस स्थिति में नहीं होते। सर्टिफ़िकेशन में हुई अत्यधिक देरी ने ही पायरेसी के लिए ज़मीन तैयार की है। जब कानूनी तरीके से फ़िल्म तक पहुँचने में रुकावट आती है, तो गैर-कानूनी रास्ते अपनी जगह बना लेते हैं।"
The leak of #Jananayagan is not an accident - it is the result of systemic failure. Had due process been timely, we would not be here. Inordinate delays in certification created fertile ground for piracy. When legal access is stalled, illegitimate channels take over.Piracy is…
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) April 10, 2026
फ़िल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने दी प्रतिक्रिया
'जना नायकन' के कथित लीक की निंदा करने के लिए फ़िल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियाँ आगे आई हैं, जिनमें रजनीकांत, चिरंजीवी और शिवकार्तिकेयन जैसे नाम शामिल हैं। अपने X हैंडल पर रजनीकांत ने इन कथित लीक्स को "चौंकाने वाला" और "दर्दनाक" बताया। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि इन लीक्स के लिए ज़िम्मेदार लोगों को कड़ी सज़ा दी जाए।
रजनीकांत को गहरा सदमा और दुख पहुँचा
रजनीकांत ने लिखा, "किसी द्वारा इंटरनेट पर 'जना नायकन' फ़िल्म को लीक कर दिए जाने से गहरा सदमा और दुख पहुँचा है। फ़िल्म एसोसिएशन को इसके ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ उठानी चाहिए, और सरकार को इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों की पहचान करके उन्हें कड़ी सज़ा देनी चाहिए। भविष्य में इस तरह के अपराधों को जारी रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।"
ஜனநாயகன் திரைப்படம் இணையத்தில் யாராலோ வெளியிடப்பட்டிருப்பது அதிர்ச்சியையும்,வேதனையையும் அளிக்கிறது. திரை அமைப்புகள் இதற்கு எதிராகக் குரல் எழுப்பி, அரசு இதைச் செய்தவர்களைக் கண்டுபிடித்து கடுமையான தண்டனை அளிக்க வேண்டும். இது போன்ற குற்றம் இனியும் தொடரக்கூடாது.
— Rajinikanth (@rajinikanth) April 10, 2026
'सिनेमा जुनून, सपनों और प्यार पर बनता है' - ऋषभ शेट्टी
ऋषभ शेट्टी ने एक्स पर 'जन नायकन' लीक पर के बारे में पोस्ट करते हुए लिखा है कि सिनेमा जुनून, सपनों और प्यार पर बनता है। दर्शकों तक एंटरटेनमेंट पहुंचाने के लिए अनगिनत लोग बिना थके काम करते हैं। जब कोई उस कोशिश के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है, चाहे वह कितनी भी छोटी क्यों न हो, तो इससे जुड़े सभी लोगों पर बहुत बुरा असर पड़ता है।
Cinema is built on passion, dreams, and love. Countless people work tirelessly to bring entertainment to audiences. When someone tries to tamper with that effort, even in the smallest way, it deeply affects everyone involved.The unfortunate leak of #Jananayagan is a serious and…
— Rishab Shetty (@shetty_rishab) April 11, 2026
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने लिखा भावुक नोट
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने विजय का सपोर्ट करते हुए एक्स हैंडल पर लिखा है कि 'जन नायकन' जैसी फिल्म को ऑनलाइन लीक होते देखना दिल तोड़ने वाला है। एक फिल्म बनाने में कितनी रातों की नींद हराम होती है, सालों की मेहनत और जुनून लगता है। इसे सिर्फ वही लोग समझते हैं जो इसमें शामिल होते हैं। यह उनके बच्चे जैसा है, पायरेसी सिर्फ गैर-कानूनी ही नहीं है, यह इसके पीछे हर आर्टिस्ट और टेक्नीशियन की पूरी तरह से अनदेखी है। इस पर सख्त एक्शन लेने की जरूरत है।
It’s heartbreaking to see a film like Jananayagan get leaked online. The sleepless nights, years of effort and passion that go into making a film… only those involved truly understand. It’s like their baby.Piracy is not just illegal, it’s a complete disregard for every artist…
— sonu sood (@SonuSood) April 11, 2026
थलपति विजय की हो सकती है यह आखिरी फिल्म
बताया जा रहा है कि Jana Nayagan विजय की पूर्णकालिक राजनीतिक यात्रा से पहले आखिरी फिल्म हो सकती है। फिल्म को पहले सेंसर से जुड़ी समस्याओं के कारण देरी का सामना करना पड़ा था और इसे पहले पोंगल (9 जनवरी) पर रिलीज किया जाना था।