मुंबई, महाराष्ट्र: प्रोमोडोम मोशन पिक्चर्स ने अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म 'उत्तर दा पुत्तर' की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस घोषणा की जानकारी सोमवार को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए साझा की। रिलीज डेट के साथ फिल्म का एक प्रमोशनल पोस्टर भी जारी किया गया।
'उत्तर दा पुत्तर' को एक फुल कॉमेडी एंटरटेनर और “लाफ्टर रायट” बताया जा रहा है। फिल्म का निर्माण संदीप कपूर और प्रिया कपूर ने प्रोमोडोम मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया है। फिल्म की कहानी और निर्देशन रविंदर सिवाच ने किया है, जबकि संदीप कपूर को इस कॉमेडी फिल्म का क्रिएटिव फोर्स बताया गया है।
COMEDY FILM 'UTTAR DA PUTTAR' RELEASE DATE ANNOUNCEMENT... Get ready for a laughter riot... Promodome Motion Pictures presents #UttarDaPuttar, a comedy entertainer by Sandiip Kapur... Arriving in cinemas on 24 July 2026.Produced by Sandiip and Priya Kapur... Written and… pic.twitter.com/jaiXIQ02W4
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 25, 2026
हंसी के धमाकेदार सफर के लिए हो जाइये तैयार
मेकर्स ने घोषणा करते हुए कहा, “कॉमेडी फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ की रिलीज डेट का ऐलान... हंसी के धमाकेदार सफर के लिए तैयार हो जाइए। प्रोमोडोम मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत करता है #UttarDaPuttar, जो 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” रिलीज डेट तय होने के बाद ‘उत्तर दा पुत्तर’ अब 2026 में रिलीज होने वाली हिंदी कॉमेडी फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।
Add GTC Bharat on Google