कान्स, फ्रांस: ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी शानदार मौजूदगी से दुनियाभर का ध्यान खींच लिया। अपने दमदार फैशन स्टाइल के जरिए उन्होंने साबित कर दिया कि वह आज भी इस प्रतिष्ठित फिल्म समारोह की सबसे चर्चित फैशन आइकन में शामिल हैं।

फ्रेंच रिवेरा में अपनी ताजा उपस्थिति के दौरान अभिनेत्री ने डिजाइनर फजोला नीला द्वारा तैयार किए गए कस्टम आउटफिट में कान्स रेड कार्पेट पर कदम रखा।

ऐश्वर्या की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं 

इस खास कॉउचर ड्रेस में फिटेड एम्बेलिश्ड कॉलम गाउन था, जिस पर बारीक बीडवर्क और क्रिस्टल लैटिस डिटेलिंग की गई थी। हल्के चमकदार रंगों में तैयार इस आउटफिट ने ऐश्वर्या की खूबसूरती और सिल्हूट को बेहद आकर्षक अंदाज में उभारा।

ऐश्वर्या ने सटल मेकअप और सिंपल हेयरस्टाइल चुना

हालांकि इस लुक का सबसे खास हिस्सा डस्टी रोज और लैवेंडर शेड्स वाला ड्रामेटिक फेदर-ट्रिम्ड केप रहा, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अपने आउटफिट को केंद्र में रखने के लिए ऐश्वर्या ने सटल मेकअप और सिंपल हेयरस्टाइल चुना। उनके खुले वेवी बाल, स्मोकी आई मेकअप और न्यूड लिप कलर ने पूरे लुक को बेहद एलिगेंट बनाया।

सोशल मीडिया पर छाया ऐश्वर्या का जादू

इसी दिन अभिनेत्री की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें वह आइवरी कलर के स्कल्प्चरल कॉउचर आउटफिट में नजर आईं। इस ड्रेस में बड़े स्ट्रक्चर्ड केप पर सफेद गुलाब जैसे लेयर्ड रफल्स बने हुए थे, जिसने उनके लुक को आर्टिस्टिक और थिएट्रिकल टच दिया।

इस साल कान्स में ऐश्वर्या ने अलग-अलग फैशन स्टाइल पेश किए हैं। इससे पहले वह डिजाइनर अमित अग्रवाल की फ्यूचरिस्टिक ब्लू “लुमिनारा” गाउन में नजर आई थीं, जो ‘मोशन में लाइट’ की थीम से प्रेरित था।

पिंक ड्रेस में भी दिखा ऐश्वर्या का ग्लैमर्स लुक

वहीं, लॉरियल पेरिस के “लाइट्स ऑन विमेंस वर्थ” गाला में उन्होंने सोफी कॉउचर की ब्लश पिंक ड्रेस पहनकर सॉफ्ट ग्लैमर लुक अपनाया। एक अन्य चर्चित लुक में ऐश्वर्या ने व्हाइट एम्बेलिश्ड पैंटसूट के साथ ड्रामेटिक फेदर केप कैरी किया, जिसने मॉडर्न टेलरिंग और क्लासिक हॉलीवुड स्टाइल का शानदार मेल दिखाया।

कंगना रनौत ने भी की ऐश्वर्या की जमकर तारीफ़

कान्स में ऐश्वर्या के फैशन को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी उनका समर्थन किया।कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “फैशन और स्टाइल खुद को अभिव्यक्त करने का तरीका है। कोई भी महिला किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं है। ऐश शानदार लग रही हैं। अगर आप उन्हें किसी और तरीके से देखना चाहते हैं, तो पहले खुद दिखाइए कि आपके पास क्या है। वह किसी को खुश करने के लिए नहीं हैं, वह शानदार हैं।”

इस साल ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स फिल्म फेस्टिवल में यह 24वां अपीयरेंस है, जो इस अंतरराष्ट्रीय मंच और लॉरियल पेरिस के साथ उनके लंबे जुड़ाव को दर्शाता है।