Logo

'Dhurandhar: The Revenge', 19 मार्च को होगी फिल्म रिलीज, एडवांस बुकिंग में दिखा जबरदस्त ट्रेंड...

By: GTC Bharat Desk  |  Edited By: Preeti Kamal  |  Updated at: March 14th 2026 05:44 PM

'Dhurandhar: The Revenge', 19 मार्च को होगी फिल्म रिलीज, एडवांस बुकिंग में दिखा जबरदस्त ट्रेंड...
'Dhurandhar: The Revenge', 19 मार्च को होगी फिल्म रिलीज, एडवांस बुकिंग में दिखा जबरदस्त ट्रेंड...

मुंबई: निर्देशक आदिस्त धर की फिल्म 'Dhurandhar: The Revenge' (धुरंधर 2) की एडवांस बुकिंग शनिवार सुबह से पूरे देश में शुरू हो गई है। यह फिल्म 2025 की सुपरहिट Dhurandhar का सीक्वल है, जिसने भारत में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल समेत कई कलाकार नज़र आएंगे।

फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले 18 मार्च को होने वाले प्रीमियर शो के लिए देश के कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में खोली गई थी। हालांकि शनिवार को इसे देशभर में पूरी तरह से खोल दिया गया। रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, “LET THE GAMES BEGIN।” उन्होंने पोस्ट में कहा कि 'Dhurandhar: The Revenge' की एडवांस बुकिंग अब पूरे देश में शुरू हो चुकी है और दर्शक अपने टिकट बुक कर सकते हैं।

'Dhurandhar: The Revenge' कई भाषाओं में होगी रिलीज़

यह फिल्म 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद के मौके पर दुनियाभर में रिलीज होगी। इसे हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। आंध्र प्रदेश और नागालैंड जैसे राज्यों में फिल्म को लेकर जबरदस्त ऑक्यूपेंसी देखने को मिल रही है। साथ ही इस बार फिल्म हिंदी के अलावा कई दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी रिलीज हो रही है, जिससे इसकी कमाई में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।

पहले पार्ट की ओपनिंग को पीछे छोड़ सकती है फिल्म

जब Dhurandhar, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब यह केवल हिंदी में आई थी और भारत में पहले दिन 28 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। फिल्म के सीक्वल को लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि 'Dhurandhar: The Revenge' पहले पार्ट की ओपनिंग को पीछे छोड़ सकती है। ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक शनिवार दोपहर 2 बजे तक फिल्म के पेड प्रीमियर से करीब 27.78 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है।

ताज़ा समाचार
गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: BJP का दबदबा कायम, शुरुआती नतीजों में विपक्ष कमजोर...
गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: BJP का दबदबा कायम, शुरुआती नतीजों में विपक्ष कमजोर...
बंगाल में सियासी संग्राम तेज: योगी बोले—"डबल इंजन सरकार ही दिलाएगी विकास और सुरक्षा"
बंगाल में सियासी संग्राम तेज: योगी बोले—"डबल इंजन सरकार ही दिलाएगी विकास और सुरक्षा"
लद्दाख के लोगों की पुरानी मांग पूरी, 5 नए जिलों के गठन पर लगी मुहर...
लद्दाख के लोगों की पुरानी मांग पूरी, 5 नए जिलों के गठन पर लगी मुहर...
चेन्नई में संगीतकार जेम्स वसंथन की कार में तोड़फोड़, CCTV खंगाले जाएंगे
चेन्नई में संगीतकार जेम्स वसंथन की कार में तोड़फोड़, CCTV खंगाले जाएंगे
उन्नाव कस्टोडियल डेथ केस: हाई कोर्ट में सेंगर की अपील पर मई में सुनवाई...
उन्नाव कस्टोडियल डेथ केस: हाई कोर्ट में सेंगर की अपील पर मई में सुनवाई...
इज़राइली पीएम के भ्रष्टाचार मामले में गवाही टली, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला...
इज़राइली पीएम के भ्रष्टाचार मामले में गवाही टली, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला...
AAP के 7 सांसद BJP में शामिल, रिजिजू बोले, 'NDA में स्वागत'
AAP के 7 सांसद BJP में शामिल, रिजिजू बोले, 'NDA में स्वागत'
बलूचिस्तान में BLA का बड़ा दावा: 10 दिनों में 27 हमले
बलूचिस्तान में BLA का बड़ा दावा: 10 दिनों में 27 हमले
पश्चिम बंगाल: जगतदल में TMC-BJP समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, 4 आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल: जगतदल में TMC-BJP समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, 4 आरोपी गिरफ्तार
देशभर में लू का कहर: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 'जेब में प्याज' रखने की दी अनोखी सलाह...
देशभर में लू का कहर: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 'जेब में प्याज' रखने की दी अनोखी सलाह...