मुंबई, महाराष्ट्र: आगामी फिल्म 'Main Vaapas Aaunga' इस साल की सबसे चर्चित रोमांटिक ड्रामा फिल्मों में शामिल होती नजर आ रही है। अभिनेता वेदांग रैना और अभिनेत्री शरवरी वाघ ने फिल्म की तैयारी, भावनात्मक गहराई और निर्देशक इम्तियाज अली के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया।
वेदांग रैना ने कहा कि यह उनके करियर का अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार है। फिल्म में वह 1940 के दशक के एक सिख युवक की भूमिका निभा रहे हैं, जिसके लिए उन्हें काफी रिसर्च और तैयारी करनी पड़ी। उन्होंने कहा, “यह पहली बार है जब मैं 1940 के दशक के एक सिख और पंजाबी किरदार को निभा रहा हूं। इसके लिए काफी मेहनत, रिसर्च और इम्तियाज सर के साथ कई रीडिंग्स करनी पड़ीं।”
फिल्म में वेदांग 'कीनू' के किरदार में नज़र आएंगे
वेदांग ने बताया कि फिल्म में “कीनू” का किरदार निभाना उनके लिए तैयारी और मेहनत के लिहाज से सबसे कठिन अनुभव रहा। साथ ही यह पहली बार है जब उन्होंने पर्दे पर एक प्रेमी का किरदार निभाया है। इम्तियाज अली की निर्देशन शैली की तारीफ करते हुए वेदांग ने कहा कि वह एक्सप्रेशन से ज्यादा भावनाओं पर ध्यान देते हैं।
उन्होंने कहा, “हर शॉट से पहले वह मुझसे 5-10 मिनट बात करते थे, ताकि मैं किरदार की मानसिक स्थिति और भावनाओं को महसूस कर सकूं।” फिल्म में वेदांग, दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के किरदार के युवा संस्करण की भूमिका निभा रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने कहा कि उन पर काफी दबाव था।
#WATCH | Mumbai | On the upcoming film Main Vaapas Aaunga, Indian Actor Vedang Raina says, “This is my first time playing a Sikh character who belongs to the 1940s. It took a lot of effort, research and reading with Imtiaz sir… I hope that people like the movie and the… pic.twitter.com/t09kpYi5Z4
— ANI (@ANI) May 21, 2026
वेदांग ने नसीरुद्दीन शाह से मिलने के अनुभव को साझा किया
वेदांग ने याद करते हुए कहा, “जब मैं पहली बार नसीर सर से मिला, तो मेरे हाथ कांप रहे थे। मेरे लिए वह सिर्फ एक लीजेंड नहीं, बल्कि शिक्षक भी हैं।” वेदांग ने शरवरी वाघ की भी जमकर तारीफ की और कहा कि उनकी असल जिंदगी की शख्सियत फिल्म के किरदार “जिया” से काफी मिलती-जुलती है।
उन्होंने कहा कि फिल्म की प्रेम कहानी पुराने दौर के मासूम प्यार को दिखाती है। उस दौर में किसी की एक झलक देख लेना ही खुशी देता था, जबकि आज का दौर टेक्स्टिंग, स्नैपचैट और इंस्टाग्राम का है। वहीं शरवरी वाघ ने कहा कि इम्तियाज अली की फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए सपना पूरा होने जैसा है।
महिला किरदार बड़े प्यार से लिखे जाते हैं- शरवरी वाघ
शरवरी वाघ ने कहा, “इम्तियाज सर की फिल्मों में महिला किरदार बेहद गहराई और प्यार से लिखे जाते हैं। मैं हमेशा से उनकी फिल्म में ऐसा किरदार निभाना चाहती थी।” शरवरी ने बताया कि उन्होंने खुद इम्तियाज अली को मैसेज कर फिल्म के लिए ऑडिशन देने की इच्छा जताई थी।
उन्होंने कहा, “जब उन्होंने मुझे कहानी सुनाई, तब मेरे लिए हां या ना कहने का सवाल ही नहीं था।” शरवरी ने अपने किरदार “जिया” को फिल्म की भावनात्मक और रहस्यमयी यात्रा का केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म में नसीरुद्दीन शाह के किरदार की यादों के जरिए जिया की पूरी कहानी सामने आती है।
#WATCH | Mumbai | On the upcoming film Main Vaapas Aaunga, Indian Actress Sharvari Wagh says, “It is a big thing for me to be a part of the film Main Vaapas Aaunga as it is directed by Imtiaz Ali… I always wanted to work on his films, especially because the female characters of… pic.twitter.com/nbtHv5WfPA
— ANI (@ANI) May 21, 2026
अच्छी एक्टिंग के लिए पुराने गाने और फिल्में देखी- शरवरी वाघ
1940 के दौर को समझने के लिए शरवरी ने पुरानी फिल्में और गाने देखे, ताकि उस समय की अदाकारी और भावनाओं को करीब से समझ सकें। उन्होंने नसीरुद्दीन शाह को “अपने आप में एक एक्टिंग स्कूल” बताया। फिल्म का ट्रेलर 19 मई को रिलीज किया गया था। 'Main Vaapas Aaunga' में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म की कहानी वर्तमान और विभाजनकाल की प्रेम कहानी के बीच घूमती है, जिसमें प्यार, यादें और पीढ़ियों के दर्द को दिखाया गया है। फिल्म में संगीत ए आर रहमान ने दिया है, जबकि गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
#WATCH | Mumbai | On the upcoming film 'Main Vaapas Aaunga', Indian filmmaker Imtiaz Ali says, "I feel that one gets the strength to deal with a tragedy from love and the love gets doubled at times of tragedy… When I interacted with the people who witnessed partition, I… pic.twitter.com/gtSJAdFAem
— ANI (@ANI) May 21, 2026
Add GTC Bharat on Google