Logo

Nora Fatehi-Sanjay Dutt के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर विवाद, अश्लीलता के आरोप में बैन की मांग...

By: GTC Bharat Desk  |  Edited By: Preeti Kamal  |  Updated at: March 17th 2026 11:47 AM

Nora Fatehi-Sanjay Dutt के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर विवाद, अश्लीलता के आरोप में बैन की मांग...
Nora Fatehi-Sanjay Dutt के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर विवाद, अश्लीलता के आरोप में बैन की मांग...

मुंबई, महाराष्ट्र: अभिनेत्री नोरा फतेही और अभिनेता संजय दत्त के गाने “सरके चुनर तेरी सरके” को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। एक अधिवक्ता ने इस गाने पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। गाने पर अश्लीलता और भड़काऊ कंटेंट के आरोप गलाया गया है।

शिकायतकर्ता एडवोकेट विनीत जिंदल ने आरोप लगाया है कि गाने के बोल और दृश्य “अत्यधिक अश्लील, यौन संकेत देने वाले और आपत्तिजनक” हैं। उनका कहना है कि गाने की प्रस्तुति और डांस सीक्वेंस समाज में अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं और सार्वजनिक शालीनता को प्रभावित करते हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि यह गाना यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से उपलब्ध है, जिससे नाबालिगों तक इसकी पहुंच सरल हो जाती है। ऐसे में बच्चों पर इसके नकारात्मक प्रभाव को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है।

कानूनी कार्रवाई की मांग, कई धाराओं का हवाला

एडवोकेट ने अपने आवेदन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 294, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत कार्रवाई की मांग की है। उनका दावा है कि गाने का प्रकाशन और प्रसार इन कानूनों के तहत दंडनीय हो सकता है।

दिल्ली पुलिस साइबर सेल में भी शिकायत दर्ज

मामले को लेकर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में भी अलग से आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से इस गाने को सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटाने और तत्काल बैन लगाने की अपील की है।

गाने से जुड़े कलाकार भी आए निशाने पर

शिकायत में गीतकार रकीब आलम, निर्देशक प्रेम, संगीतकार अर्जुन जन्या और गायिका मंगली का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह के कंटेंट पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि समाज में मर्यादा और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। गाने में वलगर लिरिक्स को लेकर नोरा और सॉन्गराइटर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अब गायक अरमान मलिक ने भी इस गाने के बोल पर सवाल खड़े किए हैं।

गाने के लिरिक्स पर लोग भी भड़के 

कई सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिखा कि गाने के बोल अश्लील हैं और डबल मीनिंग वाले हैं। डांस स्टेप्स भी बहुत बोल्ड बताए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह भारत के सबसे बुरे गानों में से एक है।' दूसरे ने पूछा कि सेंसर बोर्ड ऐसे गानों पर बैन क्यों नहीं लगाता?

ताज़ा समाचार
तमिलनाडु में सरकार गठन के बीच 28 AIADMK विधायक पुडुचेरी रिसॉर्ट में शिफ्ट
तमिलनाडु में सरकार गठन के बीच 28 AIADMK विधायक पुडुचेरी रिसॉर्ट में शिफ्ट
केरल में मुख्यमंत्री चेहरे पर कांग्रेस नेतृत्व सही फैसला लेगा: विधायक-निर्वाचित चांडी ओमन
केरल में मुख्यमंत्री चेहरे पर कांग्रेस नेतृत्व सही फैसला लेगा: विधायक-निर्वाचित चांडी ओमन
केंद्र की योजना: NIPUN भारत मिशन का दायरा बढ़ेगा, अब कक्षा 5 तक मिलेगा लाभ
केंद्र की योजना: NIPUN भारत मिशन का दायरा बढ़ेगा, अब कक्षा 5 तक मिलेगा लाभ
ताइवान के आसपास चीन के 22 सैन्य विमान, 6 नौसैनिक जहाज और एक सरकारी पोत की गतिविधि दर्ज
ताइवान के आसपास चीन के 22 सैन्य विमान, 6 नौसैनिक जहाज और एक सरकारी पोत की गतिविधि दर्ज
GMADA लाइसेंस घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, मोहाली और चंडीगढ़ में 12 ठिकानों पर छापेमारी
GMADA लाइसेंस घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, मोहाली और चंडीगढ़ में 12 ठिकानों पर छापेमारी
NCERT बनाम निजी प्रकाशक: शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल...
NCERT बनाम निजी प्रकाशक: शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल...
"यह अभिषेक बनर्जी का काम है": सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या पर बीजेपी नेता का आरोप
"यह अभिषेक बनर्जी का काम है": सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या पर बीजेपी नेता का आरोप
ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर गुरेज सेक्टर में LoC पर हाई अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई गई...
ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर गुरेज सेक्टर में LoC पर हाई अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई गई...
चंडीगढ़ में केंद्र का बड़ा फैसला, लागू किए गए 5 अहम कानून...
चंडीगढ़ में केंद्र का बड़ा फैसला, लागू किए गए 5 अहम कानून...
गुरुग्राम: KMP एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, UP पुलिस के 5 जवानों की मौत
गुरुग्राम: KMP एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, UP पुलिस के 5 जवानों की मौत