मुंबई, महाराष्ट्र: संगीतकार प्रीतम एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। उनकी नई फिल्म Cocktail 2 के गाने Mashooqa पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने साहित्यिक चोरी (प्लेजरिज्म) के आरोप लगाए हैं। कई यूजर्स ने दावा किया कि इस गाने की धुन 1993 के इटालियन ट्रैक 'Se So Arrubate A Nonna' से काफी मिलती-जुलती है, जिसे जोड़ी बिबी एंड कोको ने बनाया था।
विवाद बढ़ने के बीच प्रीतम ने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा करते हुए आलोचकों पर तंज कसा। उन्होंने लिखा, “मेरे हर गाने की रिलीज के साथ कुछ स्वयंभू म्यूजिक डिटेक्टिव्स आ जाते हैं, जिन्होंने ‘काल्पनिक समानता’ नाम की नई शैली बना दी है। वही लोग, वही ‘इंस्पायर्ड बाय’ थ्योरी। बॉस, इस वक्त आप लोग मेरी बिना पैसे वाली पीआर टीम बन चुके हैं। बस इतना कहना चाहता हूं, दोस्तों... NOT NICE।”
#Pritam has hit back fiercely at plagiarism claims surrounding his latest track from #Cocktail2, calling out "self-appointed music detectives" for working overtime on a new genre: "imaginary similarities."Read here.https://t.co/5MMZXKu76p
— The Hollywood Reporter India (@THRIndia_) May 21, 2026
गाने में दिखी शाहिद और कीर्ति की रोमांटिक झलक
गाने के वीडियो में शाहिद कपूर और कृति सेनन मस्तीभरे और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री ने गाने की ऊर्जा को और बढ़ाया है।
शाहिद कपूर ने गाने को लेकर कहा, “‘मशूका’ का वाइब ऐसा है जो आपको तुरंत आकर्षित करता है। कृति और मैंने इस गाने की शूटिंग के दौरान बहुत मजा किया क्योंकि यह खुद को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेता। यह स्टाइलिश, मजेदार और पूरी तरह समर एनर्जी से भरपूर है।”
यह गाना बेहद ग्रूवी और फ्लर्टी है- कीर्ति सेनन
वहीं कृति सेनन ने कहा, “यह गाना बेहद ग्रूवी और फ्लर्टी है। इसका म्यूजिक और विजुअल्स मुझे सिसिली की याद दिलाते हैं। शाहिद और मैंने शूटिंग के दौरान खूब मस्ती की। मुझे लगता है दर्शकों को इसकी नई ऊर्जा और फ्रेश साउंड बहुत पसंद आएगी।”
Add GTC Bharat on Google