लॉस एंजेलिस, अमरीका: फिल्म ‘एनिमल’ में दमदार प्रदर्शन के बाद अभिनेता रणबीर कपूर अब अपनी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक ‘रामायण’ की रिलीज की तैयारी में जुट गए हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। सोमवार को रणबीर कपूर ने निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा के साथ लॉस एंजेलिस में एक इवेंट के दौरान फिल्म का एक अहम हिस्सा पेश किया।
'Rama' नाम से जारी इस झलक में रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में लुक दिखाया गया है। भारत में इस झलक को 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज किया जाएगा। अमेरिका में हुए इस इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
Nitesh Tiwari, Ranbir Kapoor & Namit Malhotra completed QnA session after Ramayana Glimpse Screening with Hollywood media, Los Angeles, Usa 🔥 pic.twitter.com/JTdojBEIrd
— The Ramayana 🏹 (@RamayanaSaga) March 30, 2026
रणबीर कपूर ने साझा किए अपने अनुभव
एक वायरल वीडियो में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार को निभाने के अपने अनुभव साझा करते नजर आए। उन्होंने कहा, “भगवान राम सदियों से दुनिया भर के अरबों लोगों की चेतना के प्रतीक रहे हैं। वे हमें मानव आत्मा की विजय का संदेश देते हैं। वे करुणा, साहस, धर्म और क्षमा के प्रतीक हैं और उन्हें ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ कहा जाता है, जो एक आदर्श पुरुष का प्रतीक है।”
हालांकि, फिल्म की टीम की ओर से अभी तक आधिकारिक तस्वीरें या वीडियो जारी नहीं किए गए हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। 'रामायण' साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है।
Superstar Ranbir Kapoor talking about Prabhu Shree Rama in Los Angeles, Usa during Ramayana Glimpse Screening Event pic.twitter.com/jHmKlHJ9jq
— The Ramayana 🏹 (@RamayanaSaga) March 30, 2026
पहला भाग दिवाली पर होगा रिलीज
इससे पहले एक इवेंट में निर्देशक नितेश तिवारी ने इस प्रोजेक्ट को सांस्कृतिक मील का पत्थर बताते हुए कहा था, “यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसी दृष्टि है जो सीमाओं से परे जाकर हमारी संस्कृति की आत्मा को सम्मान देती है।”
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस दो भागों वाली फिल्म को नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया जा रहा है। यह फिल्म IMAX फॉर्मेट में दुनियाभर में रिलीज होगी, जिसमें पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा।