भोपाल, मध्य प्रदेश: त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत और कथित दहेज उत्पीड़न मामले में भोपाल की अदालत ने उनके पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दोनों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद मंगलवार को अदालत में पेश किया था।
सुनवाई के दौरान पूर्व जिला न्यायाधीश और आरोपी गिरिबाला सिंह ने आरोप लगाया कि त्विषा शर्मा के परिवार की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने जबलपुर कोर्ट में उनके बेटे समर्थ सिंह के साथ मारपीट की थी। गिरिबाला सिंह का दावा है कि दहेज मृत्यु मामले की सुनवाई के दौरान अनुराग श्रीवास्तव ने समर्थ सिंह पर शारीरिक हमला किया। हालांकि अनुराग श्रीवास्तव ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अदालत परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से सच्चाई की पुष्टि की जा सकती है।
Bhopal, Madhya Pradesh: CBI did not seek further remand of Retired Judge Giribala Singh and husband of Twisha Sharma, Samarth Singh as their remand period ended. Both accused have now been sent to 14 days of judicial custody(Source: Twisha Sharma Advocate) pic.twitter.com/xTTZdvYsUV
— IANS (@ians_india) June 2, 2026
सुनवाई के दौरान कहां छिपे हुए थे समर्थ सिंह- अनुराग श्रीवास्तव
अनुराग श्रीवास्तव ने समर्थ सिंह को यह भी चुनौती दी कि वह बताए कि सुनवाई के दौरान वह जबलपुर कोर्ट परिसर में कहां छिपे हुए थे। सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह ने मामले को लेकर हो रही कथित "मीडिया ट्रायल" पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने अदालत से कहा कि जहां भी वे जाते हैं, मीडिया उनका पीछा करती है और इससे उनकी सुरक्षा को खतरा है।
ज़रुरत पड़ी तो पुलिस रिमांड की मांग भी की जा सकती है- CBI
इसके अलावा उन्होंने हाल ही में सीबीआई द्वारा कराए गए घटनास्थल पुनर्निर्माण (क्राइम सीन रीक्रिएशन) पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि उन्हें उनके घर के बाहर छोड़ने के बजाय तीन मकान दूर उतारा गया और इस पूरी प्रक्रिया की वीडियो फुटेज मीडिया में प्रसारित की गई। वहीं सीबीआई ने अदालत को बताया कि फिलहाल वह आरोपियों की न्यायिक हिरासत की मांग कर रही है, लेकिन जांच की आवश्यकता पड़ने पर आगे पुलिस रिमांड की मांग भी की जा सकती है।
ससुराल पक्ष की ओर से दहेज प्रताड़ना का लगा आरोप
यह मामला त्विषा शर्मा की मौत से जुड़ा है, जो नोएडा की रहने वाली थीं और 12 मई को भोपाल में उनकी मृत्यु हो गई थी। उनके परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें पति और ससुराल पक्ष की ओर से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। सीबीआई इस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और जांच अभी जारी है।
Add GTC Bharat on Google