सूर्यापेट, तेलंगाना: चिंथलापडी मधु का शव शनिवार को तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में सूर्यापेट ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र के येरकरम स्टेज के पास एक बोरे में मिला। पुलिस के अनुसार, 42 वर्षीय बीआरएस नेता की अज्ञात लोगों ने हत्या कर शव को सड़क किनारे बोरे में फेंक दिया।

सूर्यापेट ग्रामीण पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर ने कहा, “अज्ञात व्यक्तियों ने 42 वर्षीय चिंथलापडी मधु की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को येरकरम स्टेज के पास एक बोरे में फेंक दिया।” पुलिस ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक की पत्नी बीआरएस पार्टी से जुड़ी पूर्व सरपंच हैं

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी बीआरएस पार्टी से जुड़ी पूर्व सरपंच हैं। साथ ही चिंथलापडी मधु वर्ष 2008 के एक हत्या मामले में भी आरोपी रहे थे, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर अपने ही गांव के पूर्व सरपंच रविंदर की हत्या की थी।

फिलहाल मामले की जांच जारी

पुलिस अधिकारी ने कहा, “मृतक की पत्नी बीआरएस पार्टी की पूर्व सरपंच हैं। मृतक 2008 के हत्या मामले में शामिल था। हमने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।” फिलहाल मामले की जांच जारी है।