Logo

Hyderabad के चंद्रायनगुट्टा में हनुमान मंदिर की मूर्ति तोड़ी गई, FIR दर्ज

By: GTC Bharat Desk  |  Edited By: Preeti Kamal  |  Updated at: February 26th 2026 12:27 PM

Hyderabad के चंद्रायनगुट्टा में हनुमान मंदिर की मूर्ति तोड़ी गई, FIR दर्ज
Hyderabad के चंद्रायनगुट्टा में हनुमान मंदिर की मूर्ति तोड़ी गई, FIR दर्ज

हैदराबाद, तेलंगाना: हैदराबाद के चंद्रायनगुट्टा इलाके में स्थित लगभग 200 वर्ष पुराने हनुमान मंदिर में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा भगवान हनुमान की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर किया है। दर्ज FIR के अनुसार, हैदराबाद के निवासी जे. नवीन कुमार और  कुमारवाड़ी, ने शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में नवीन कुमार ने बताया कि हनुमान बांडा, बरकस, चंद्रायनगुट्टा, हैदराबाद में स्थित लगभग 200 वर्ष पुराना मंदिर “श्री द्विमुखी अंजनेय स्वामी मंदिर” है, जो हिंदू समुदाय के लिए ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है और दशकों से श्रद्धालुओं के नियमित पूजा-अर्चना का केंद्र रहा है।

हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करना मक़सद था

24 फरवरी को सुबह लगभग 8 बजे जब वे दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मंदिर के ग्रिल का ताला टूटा हुआ है। अंदर प्रवेश करने पर पाया कि भगवान हनुमान की मुख्य प्रतिमा को अज्ञात लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया है।

इसके बाद उन्होंने तुरंत स्थानीय निवासियों को घटना की सूचना दी। शिकायत में कहा गया है कि ताला तोड़ने और मूर्ति को नुकसान पहुंचाने का तरीका स्पष्ट रूप से एक सुनियोजित और दुर्भावनापूर्ण कृत्य को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करना है।

मंदिर के आसपास उपद्रव की घटनाएं पहले भी हुई हैं 

शिकायतकर्ता ने बताया कि मंदिर अपेक्षाकृत सुनसान क्षेत्र में स्थित है और पहले भी मंदिर परिसर के आसपास उपद्रव व अवैध गतिविधियों की घटनाएं सामने आई हैं। इस घटना से श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों में गंभीर चिंता, भय और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने मंदिर की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही, संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर गहन जांच करने, दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया, ताकि कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे। 

याचिका के अनुसार, उप-निरीक्षक वी. श्रीनिवास राव ने अपराध संख्या 80/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 324(2), 329(4) और 298 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तोड़फोड़ के लिए जिम्मेदार आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

ताज़ा समाचार
हरियाणा सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में किया संशोधन, नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू...
हरियाणा सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में किया संशोधन, नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू...
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, 15 अप्रैल को होगा शपथ ग्रहण समारोह...
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, 15 अप्रैल को होगा शपथ ग्रहण समारोह...
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज...
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज...
नोएडा: मजदूरों की मांगे पूरी, 10 तारीख तक वेतन, नवंबर से पहले बोनस, ओवरटाइम पर मिलेगा दोगुना वेतन...
नोएडा: मजदूरों की मांगे पूरी, 10 तारीख तक वेतन, नवंबर से पहले बोनस, ओवरटाइम पर मिलेगा दोगुना वेतन...
नोएडा में बवाल के बाद पुलिस ने लिया एक्शन, अफवाह फैलाने वाले 350 से ज्यादा लोग गिरफ्तार...
नोएडा में बवाल के बाद पुलिस ने लिया एक्शन, अफवाह फैलाने वाले 350 से ज्यादा लोग गिरफ्तार...
हॉर्मुज़ नाकाबंदी पर चीन से ब्रिटेन तक विरोध, अमेरिका के फैसले पर वैश्विक नाराज़गी...
हॉर्मुज़ नाकाबंदी पर चीन से ब्रिटेन तक विरोध, अमेरिका के फैसले पर वैश्विक नाराज़गी...
नोएडा-गाजियाबाद में मजदूरों की सैलरी 21% बढ़ी, यूपी सरकार का बड़ा फैसला, 1 अप्रैल से लागू
नोएडा-गाजियाबाद में मजदूरों की सैलरी 21% बढ़ी, यूपी सरकार का बड़ा फैसला, 1 अप्रैल से लागू
ED ने कोयला चोरी मामले में IPAC के निदेशक विनेश चंदेल को किया गिरफ्तार...
ED ने कोयला चोरी मामले में IPAC के निदेशक विनेश चंदेल को किया गिरफ्तार...
सुरों की मलिका आशा भोसले को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, बेटे आनंद ने दी मुखाग्नि...
सुरों की मलिका आशा भोसले को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, बेटे आनंद ने दी मुखाग्नि...
20,400 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर आ रहा भारतीय जहाज ‘जग विक्रम’, कल कांडला पहुंचने की संभावना: शिपिंग मंत्रालय
20,400 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर आ रहा भारतीय जहाज ‘जग विक्रम’, कल कांडला पहुंचने की संभावना: शिपिंग मंत्रालय