नई दिल्ली, भारत: भारत ने समुद्र की गहराइयों में एक अनोखी उपलब्धि हासिल करते हुए अंडमान व नोकोबार द्वीप समूहमें पानी के भीतर सबसे बड़ा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। यह रिकॉर्ड राधानगर बीच पर बनाया गया, जहां नौसेना, पुलिस और अन्य एजेंसियों के 223 गोताखोरों की टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया। इस उपलब्धि को सटीकता, साहस और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक माना जा रहा है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने X पर लिखा, "भारत सिर्फ उपलब्धियां हासिल नहीं कर रहा, बल्कि उन्हें नई परिभाषा दे रहा है। पहली बार हुए इस अद्भुत कारनामे में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह ने पानी के भीतर सबसे बड़ा भारतीय तिरंगा फहराकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाई है। यह सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि देश की बढ़ती क्षमता और साहस का प्रतीक है।"
India isn’t just achieving milestones, it is redefining them.𝐈𝐧 𝐚 𝐬𝐭𝐮𝐧𝐧𝐢𝐧𝐠, 𝐟𝐢𝐫𝐬𝐭-𝐨𝐟-𝐢𝐭𝐬-𝐤𝐢𝐧𝐝 𝐟𝐞𝐚𝐭, 𝐭𝐡𝐞 𝐀𝐧𝐝𝐚𝐦𝐚𝐧 𝐚𝐧𝐝 𝐍𝐢𝐜𝐨𝐛𝐚𝐫 𝐈𝐬𝐥𝐚𝐧𝐝𝐬 𝐡𝐚𝐯𝐞 𝐬𝐞𝐜𝐮𝐫𝐞𝐝 𝐚 𝐩𝐥𝐚𝐜𝐞 𝐢𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐆𝐮𝐢𝐧𝐧𝐞𝐬𝐬 𝐖𝐨𝐫𝐥𝐝… pic.twitter.com/PuXaQ8jkj5
— BJP (@BJP4India) May 2, 2026
तिरंगे ने अपनी भव्यता बिखेरते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाया- केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "अंडमान में समुद्र की गहराइयों में सबसे बड़े तिरंगे ने अपनी भव्यता बिखेरते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाया है।" दिल्ली के नेता परवेश साहिब सिंह ने इसे देश के हर नागरिक के लिए गर्व का क्षण बताया।
पूरे देश के लिए गर्व की बात- परवेश साहिब सिंह
परवेश साहिब सिंह ने कहा, "अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में समुद्र की गहराइयों में सबसे बड़ा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराना और उसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराना पूरे देश के लिए गर्व की बात है। यह हमारे सैनिकों और युवाओं की क्षमता, साहस, अनुशासन और समर्पण का शानदार उदाहरण है।"