कर्नाटक: कर्नाटक के मंगलुरु में स्थित न्यू मैंगलोर पोर्ट पर अमेरिका के टेक्सास से तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर एक कार्गो जहाज़ पहुंचा है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ रहा है।
शिपिंग मंत्रालय ने जानकारी दी कि 14 मार्च से 31 मार्च तक न्यू मैंगलोर पोर्ट पर कच्चे तेल और LPG से जुड़े सभी कार्गो शुल्क माफ कर दिए गए हैं। मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि देश के किसी भी बंदरगाह पर फिलहाल कोई भीड़भाड़ नहीं है।
Karnataka: LPG cargo ship from US arrives at New Mangalore PortRead @ANI Story I https://t.co/gnPvTb4C9e#LPG #PyxisPioneer #NewMangalorePort pic.twitter.com/Mrw7RYl8qU
— ANI Digital (@ani_digital) March 22, 2026
विशेष सचिव ने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बावजूद फारस की खाड़ी में मौजूद भारत के 22 जहाज़ और 611 नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। पिछले 24 घंटों में किसी भी समुद्री घटना की सूचना नहीं मिली है।
'देश में LPG की पर्याप्त उपलब्धता है'
इस बीच, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि LPG सिलेंडर की घबराहट में बुकिंग अब काफी कम हो गई है। गुरुवार को केवल 55 लाख बुकिंग दर्ज की गईं। मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि देश में LPG की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी भी आउटलेट पर कमी नहीं है।
Delhi: Joint Secretary of the Ministry of Petroleum and Natural Gas, Sujata Sharma, says, "I would like to reiterate that the Government of India is making every possible effort at all levels to ensure LPG is available to domestic consumers. Therefore, people should not pay… pic.twitter.com/fOVrgCTktq
— IANS (@ians_india) March 19, 2026
हालांकि, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर अब भी बना हुआ है, खासकर 'Strait of Hormuz' (हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य) के रास्ते पर, जो वैश्विक तेल आपूर्ति का अहम मार्ग है। इसके बावजूद भारत ने अपनी ऊर्जा आपूर्ति को स्थिर बनाए रखा है।
भारतीय ध्वज वाले कई टैंकर पहुंच चुके हैं भारत
गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय ध्वज वाले टैंकर 'Jag Laadki' गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा था, जबकि ‘एमटी शिवालिक’ और ‘एमटी नंदा देवी’ जैसे LPG कैरियर्स भी सुरक्षित भारत पहुंच चुके हैं। ये सभी घटनाएं संकेत देती हैं कि चुनौतीपूर्ण वैश्विक हालात के बीच भी भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में सफल रहा है।
Hormuz Strait पार कर भारत पहुंचा LPG से लदा ‘नंदा देवी, आज से ट्रांसफर ऑपरेशन शुरू...#NandaDevi #LPGCarrier #HormuzStrait #EnergySupply #IndiaNews #Gujarat #VadinarPort #ShippingNews #OilAndGas #MaritimeNews #GTCnews #GTCbharathttps://t.co/q4OCLBXAt5
— GTC NEWS (@gtcnewsonline) March 17, 2026