Logo

मणिपुर में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन तेज, कई गिरफ्तार; ड्रग्स और हथियार बरामद...

By: GTC Bharat Desk  |  Edited By: Preeti Kamal  |  Updated at: March 19th 2026 03:27 PM

मणिपुर में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन तेज, कई गिरफ्तार; ड्रग्स और हथियार बरामद...
मणिपुर में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन तेज, कई गिरफ्तार; ड्रग्स और हथियार बरामद...

इंफाल, मणिपुर: मणिपुर में सुरक्षा बलों और पुलिस ने राज्यभर में तलाशी और कार्रवाई अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान उग्रवादी कैडरों, जबरन वसूली करने वालों और ड्रग तस्करों की कई गिरफ्तारियां की गई हैं।

इसके अलावा बता दें कि पुलिस की इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ, हथियार और वाहन भी जब्त किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बताई गई है।

PREPAK के सक्रिय सदस्य की गिरफ्तारी

17 मार्च को सुरक्षा बलों ने People's Revolutionary Party of Kangleipak (PREPAK) के एक सक्रिय सदस्य थौडाम जिंगको सिंह उर्फ सनाथोई (25) को थौबल जिले के थौडाम लैश्रम लेइराक इलाके से गिरफ्तार किया।

उसके पास से 7.62x39 मिमी के दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन (सिम कार्ड सहित) और एक होंडा एक्टिवा बरामद की गई।

महिला उग्रवादी समेत दो वसूली करने वाले गिरफ्तार

18 मार्च को सुरक्षा बलों ने Kangleipak Communist Party (KCP-PWG) की एक सक्रिय महिला सदस्य थोखचोम देवरानी देवी (43) को इंफाल ईस्ट जिले के इरिलबुंग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

इसी दिन एक अन्य सक्रिय सदस्य मोइरांगथेम जितेन सिंह उर्फ ननाओ (46) को भी उसके इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से भी एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

ड्रग्स तस्कर पकड़ा गया, अफीम बरामद

मणिपुर पुलिस ने सेनापति जिले के तोरिबारी गांव के एक व्यक्ति को बिष्णुपुर जिले के नाका चेक पॉइंट से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लगभग 1.5 किलोग्राम अफीम, एक ऑटो-रिक्शा, एक बैकपैक, मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।

कानून-व्यवस्था सामान्य, अभियान जारी

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति फिलहाल सामान्य बनी हुई है। हालांकि, उग्रवाद और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राज्य में शांति बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

TAGS : Crime  |  Manipur

ताज़ा समाचार
पीएम मोदी के नेतृत्व में बंगाल में बनेगी बीजेपी सरकार: दिव्येंदु अधिकारी
पीएम मोदी के नेतृत्व में बंगाल में बनेगी बीजेपी सरकार: दिव्येंदु अधिकारी
कराची में भीषण जल संकट, 6 दिन से कई इलाकों में पानी सप्लाई ठप...
कराची में भीषण जल संकट, 6 दिन से कई इलाकों में पानी सप्लाई ठप...
भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: समुद्र की गहराइयों में सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज
भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: समुद्र की गहराइयों में सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज
NEET UG 2026: 22.79 लाख छात्र आज देंगे परीक्षा, देशभर में 5,400+ केंद्र तैयार...
NEET UG 2026: 22.79 लाख छात्र आज देंगे परीक्षा, देशभर में 5,400+ केंद्र तैयार...
55 साल के करियर पर बोले अनुपम खेर—चेहरे पर उतरती है जिंदगी...
55 साल के करियर पर बोले अनुपम खेर—चेहरे पर उतरती है जिंदगी...
फलता में पुनर्मतदान पर TMC सांसद सौगत रॉय का हमला, बोले—‘यह फैसला ठीक नहीं’
फलता में पुनर्मतदान पर TMC सांसद सौगत रॉय का हमला, बोले—‘यह फैसला ठीक नहीं’
सलमान खान की 'सुकून' वाली फोटो ने जीता फैंस का दिल
सलमान खान की 'सुकून' वाली फोटो ने जीता फैंस का दिल
नतीजों से पहले कोलकाता में हाई अलर्ट, स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कड़ी सुरक्षा...
नतीजों से पहले कोलकाता में हाई अलर्ट, स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कड़ी सुरक्षा...
"लोकतंत्र पर हमला कर रहा विपक्ष": किरण रिजिजू का तीखा वार
"लोकतंत्र पर हमला कर रहा विपक्ष": किरण रिजिजू का तीखा वार
पंजाब: मोहाली पुलिस का बड़ा अभियान: 11 महीनों में 255 मामलों का निपटारा
पंजाब: मोहाली पुलिस का बड़ा अभियान: 11 महीनों में 255 मामलों का निपटारा