Logo

Hormuz Strait पार कर भारत पहुंचा LPG से लदा ‘नंदा देवी’, आज से ट्रांसफर ऑपरेशन शुरू...

By: GTC Bharat Desk  |  Edited By: Preeti Kamal  |  Updated at: March 17th 2026 01:18 PM

Hormuz Strait पार कर भारत पहुंचा LPG से लदा ‘नंदा देवी’, आज से ट्रांसफर ऑपरेशन शुरू...
Hormuz Strait पार कर भारत पहुंचा LPG से लदा ‘नंदा देवी’, आज से ट्रांसफर ऑपरेशन शुरू...

गांधीनगर, गुजरात: भारतीय LPG कैरियर ‘नंदा देवी’ मंगलवार को सुरक्षित रूप से Hormuz Strait पार करने के बाद गुजरात के वाडिनार पोर्ट (जामनगर) पहुंचा। यह जहाज 46,500 मीट्रिक टन तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर आया है, जिसका शिप-टू-शिप ट्रांसफर एंकरज पर किया जाएगा। मदर वेसल एमटी नंदा देवी से डॉटर वेसल एमटी BW Birch में LPG का ट्रांसफर आज से शुरू होगा। 

दीनदयाल पोर्ट प्राधिकरण (DPA) के चेयरमैन सुषिल कुमार सिंह जहाज पर पहुंचे और उन्होंने नंदा देवी के कैप्टन व क्रू से बातचीत की। यह दूसरा LPG कैरियर है जो Hormuz Strait पार कर सुरक्षित भारत पहुंचा है।  नंदा देवी जहाज के चीफ ऑफिसर ने बताया कि इस मिशन की पहल भारत के बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय और भारतीय नौवहन निगम ने की थी, जबकि भारतीय नौसेना और ईरानी नौसेना ने Hormuz Strait पार करने में सहयोग दिया।

 नंदा देवी जहाज के चीफ ने ऑपरेशन में शामिल लोगों का किया धन्यावाद

चीफ ऑफिसर ने कहा, “मैं इस ऑपरेशन में शामिल सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं। भारतीय मंत्रालय, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और भारतीय व ईरानी नौसेना के सहयोग से जहाज सुरक्षित रूप से Hormuz पार कर सका। अब यह कांडला, गुजरात की ओर बढ़ रहा है और 46,000 मीट्रिक टन LPG की आपूर्ति करेगा, जो वैश्विक LPG संकट में मददगार साबित होगा।”

इससे पहले सोमवार शाम भारतीय जहाज ‘LPG शिवालिक’ 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था। इसमें से 20,000 मीट्रिक टन मुंद्रा में उतारा जाएगा, जबकि बाकी 26,000 मीट्रिक टन मैंगलोर भेजा जाएगा।

भारतीय ध्वज वाला जहाज 'Jag Laadki' भी आने वाला है

इस बीच, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से 81,000 टन मुरबन कच्चा तेल लेकर रवाना हुआ भारतीय ध्वज वाला जहाज 'Jag Laadki' भी सुरक्षित रूप से भारत की ओर आ रहा है। शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में बताया कि पर्शियन गल्फ क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटों में कोई घटना सामने नहीं आई है। वर्तमान में पर्शियन गल्फ में 22 भारतीय ध्वज वाले जहाज मौजूद हैं, जिनमें कुल 611 नाविक सवार हैं।

ताज़ा समाचार
भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: समुद्र की गहराइयों में सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज
भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: समुद्र की गहराइयों में सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज
NEET UG 2026: 22.79 लाख छात्र आज देंगे परीक्षा, देशभर में 5,400+ केंद्र तैयार...
NEET UG 2026: 22.79 लाख छात्र आज देंगे परीक्षा, देशभर में 5,400+ केंद्र तैयार...
55 साल के करियर पर बोले अनुपम खेर—चेहरे पर उतरती है जिंदगी...
55 साल के करियर पर बोले अनुपम खेर—चेहरे पर उतरती है जिंदगी...
फलता में पुनर्मतदान पर TMC सांसद सौगत रॉय का हमला, बोले—‘यह फैसला ठीक नहीं’
फलता में पुनर्मतदान पर TMC सांसद सौगत रॉय का हमला, बोले—‘यह फैसला ठीक नहीं’
सलमान खान की 'सुकून' वाली फोटो ने जीता फैंस का दिल
सलमान खान की 'सुकून' वाली फोटो ने जीता फैंस का दिल
नतीजों से पहले कोलकाता में हाई अलर्ट, स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कड़ी सुरक्षा...
नतीजों से पहले कोलकाता में हाई अलर्ट, स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कड़ी सुरक्षा...
"लोकतंत्र पर हमला कर रहा विपक्ष": किरण रिजिजू का तीखा वार
"लोकतंत्र पर हमला कर रहा विपक्ष": किरण रिजिजू का तीखा वार
पंजाब: मोहाली पुलिस का बड़ा अभियान: 11 महीनों में 255 मामलों का निपटारा
पंजाब: मोहाली पुलिस का बड़ा अभियान: 11 महीनों में 255 मामलों का निपटारा
ईरान ने अमेरिका से वार्ता के लिए पाकिस्तान के जरिए भेजा नया प्रस्ताव...
ईरान ने अमेरिका से वार्ता के लिए पाकिस्तान के जरिए भेजा नया प्रस्ताव...
15 जून से शुरू होंगी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें...
15 जून से शुरू होंगी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें...