गंगटोक, सिक्किम: भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर ने ‘ऑपरेशन हिमसेतु’ के तहत फंसे हुए नागरिकों को सफलतापूर्वक सुरक्षित निकाला। इस अभियान के दौरान खराब मौसम के बावजूद 48 घंटे में 1,321 पर्यटकों और 84 स्थानीय लोगों को रेस्क्यू किया गया। सेना के अनुसार, यह अभियान बिना किसी घटना के सुचारू और समन्वित तरीके से पूरा किया गया।
इस राहत कार्य को सिविल प्रशासन और Border Roads Organisation के साथ मिलकर अंजाम दिया गया। प्रभावित इलाके में संपर्क बहाल करने के लिए एक अस्थायी फुटब्रिज बनाया गया, जिससे फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में मदद मिली। यह मिशन Trishakti Corps के नेतृत्व में Eastern Command के अधीन संचालित किया गया, जो सेना की त्वरित प्रतिक्रिया और आपदा प्रबंधन क्षमता को दर्शाता है।
Operation #HimSetu | Evacuation Completed Evacuation of all stranded tourists has been successfully completed in an incident-free, coordinated and seamless manner within 48 hours, despite adverse weather conditions.Tourists evacuated: 1321 | Locals: 84Operation executed in… pic.twitter.com/8kY2TemRvU
— Trishakticorps_IA (@trishakticorps) April 9, 2026
25 मार्च को भी एक घटना सामने आई थी
इससे पहले 25 मार्च को भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी, जब भारी बारिश के कारण उत्तर सिक्किम में कई भूस्खलन हुए थे, जिससे करीब 150-200 पर्यटक चुंगथांग में फंस गए थे। डीसी अनंत जैन के अनुसार, भूस्खलन गंगटोक से लाचेन और चुंगथांग से लाचेन को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर हुआ, जिससे लाचेन जा रहे पर्यटक बीच रास्ते में फंस गए।