Logo

ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी का संबोधन, कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद...

By: GTC Bharat Desk  |  Edited By: Preeti Kamal  |  Updated at: May 04th 2026 10:00 PM

ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी का संबोधन, कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद...
ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी का संबोधन, कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद...

विधानसभा चुनाव 2026: आज 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे अब लगभग आ चुके हैं। शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी को मजबूत बढ़त मिलती दिखी। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, "पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया! 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हमेशा याद रखे जाएंगे। जनता की शक्ति की जीत हुई है और BJP की सुशासन की राजनीति सफल रही है।"

इसके आगे उन्होंने लिखा, "मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति के सामने नतमस्तक हूं। जनता ने BJP को एक शानदार जनादेश दिया है और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल की जनता के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। हम एक ऐसी सरकार देंगे जो समाज के सभी वर्गों को अवसर और सम्मान सुनिश्चित करेगी।"

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी की यह जीत अनगिनत कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह नतीजे प्रदर्शन की राजनीति में जनता के विश्वास को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा, “आज का दिन ऐतिहासिक है। यह देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। यह दिन भारत के लोकतंत्र और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना में विश्वास का प्रतीक है।”

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन  ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

प्रधानमंत्री ने बताया कि यह चुनाव बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में पहला विधानसभा चुनाव था और उनके मार्गदर्शन ने जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र, गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में हुए उपचुनावों में भी एनडीए को सफलता मिली है।

ताज़ा समाचार
ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी का संबोधन, कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद...
ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी का संबोधन, कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद...
असम विधानसभा चुनाव: बीजेपी की जीत पर दिलीप सैकिया का बयान, कहा- "जिम्मेदरी बढ़ गई है"
असम विधानसभा चुनाव: बीजेपी की जीत पर दिलीप सैकिया का बयान, कहा- "जिम्मेदरी बढ़ गई है"
भारत-बांग्लादेश संबंधों में नई दिशा, द्विपक्षीय रिश्तों को लेकर सकारात्मक संकेत
भारत-बांग्लादेश संबंधों में नई दिशा, द्विपक्षीय रिश्तों को लेकर सकारात्मक संकेत
मॉस्को पर ड्रोन हमला नाकाम, रूस ने दो यूक्रेनी ड्रोन गिराए...
मॉस्को पर ड्रोन हमला नाकाम, रूस ने दो यूक्रेनी ड्रोन गिराए...
घरेलू मांग से बढ़ी कमर्शियल वाहनों की बिक्री, निर्यात में गिरावट
घरेलू मांग से बढ़ी कमर्शियल वाहनों की बिक्री, निर्यात में गिरावट
बंगाल चुनाव में कांटे की टक्कर, बीजेपी 130+ सीटों पर आगे
बंगाल चुनाव में कांटे की टक्कर, बीजेपी 130+ सीटों पर आगे
चुनावी नतीजों के बीच शेयर बाजार में उछाल, निवेशकों में उत्साह
चुनावी नतीजों के बीच शेयर बाजार में उछाल, निवेशकों में उत्साह
Assembly Election 2026: बंगाल की 293 सीटों में से 207 सीटों पर BJP आगे, जश्न का माहौल...
Assembly Election 2026: बंगाल की 293 सीटों में से 207 सीटों पर BJP आगे, जश्न का माहौल...
पीएम मोदी के नेतृत्व में बंगाल में बनेगी बीजेपी सरकार: दिव्येंदु अधिकारी
पीएम मोदी के नेतृत्व में बंगाल में बनेगी बीजेपी सरकार: दिव्येंदु अधिकारी
कराची में भीषण जल संकट, 6 दिन से कई इलाकों में पानी सप्लाई ठप...
कराची में भीषण जल संकट, 6 दिन से कई इलाकों में पानी सप्लाई ठप...