पटना, बिहार: बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे, जिन्हें BJP विधायक दल का नेता चुना गया है। NDA की अहम बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह कल 15 अप्रैल को लोक भवन में होगा।
तमाम अटकलों को सही साबित करते हुए भाजपा विधायक दल की बैठक में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दोबारा विधायक दल का नेता चुना लिया गया है। दूसरे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था। अब विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में एनडीए के विधायकों की संयुक्त बैठक में भाजपा के नेता सम्राट चौधरी के नाम का अनुमोदन होगा, जिसके बाद वो राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
#WATCH | Patna: Samrat Choudhary unanimously elected as the Leader of the BJP Legislative Party in Bihar. pic.twitter.com/Xd3reazFt4
— ANI (@ANI) April 14, 2026
बुधवार की सुबह 11 बजे राजभवन में शपथ लेंगे
सम्राट चौधरी की अगुवाई में नई सरकार बुधवार की सुबह 11 बजे लोक भवन (राजभवन) में शपथ लेंगे। राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा कल शाम ही शपथ ग्रहण समारोह की व्यवस्था को लेकर सम्राट से मिलने उनके आवास गए थे। इससे पहले जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने लगभग सवा 3 बजे राज्यपाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंपा। इससे पहले उन्होंने अपने कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट की बैठक की।
शपथ समारोह में बड़े नेता हो सकते हैं शामिल
एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद नया नेता सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। बुधवार सुबह 11 बजे लोक भवन (राजभवन) में बीजेपी की अगुवाई में एनडीए की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें सीमित संख्या में पांच घटक दलों के मंत्री शपथ लेंगे। समारोह में दिल्ली से भाजपा और एनडीए दलों के बड़े नेता आ सकते हैं। बीजेपी के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा ने X पर एक पोस्ट में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को उनकी "नई जिम्मेदारी" के लिए बधाई दी।
नयी जवाबदेही के लिए श्री सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई और ढ़ेरों शुभकामनाएं। pic.twitter.com/mTJvPcJ88N
— Upendra Kushwaha (@UpendraKushRLM) April 14, 2026