पुडुचेरी, भारत: विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षी दलों के पास केंद्र शासित प्रदेश के विकास के लिए कोई स्पष्ट दृष्टि नहीं है और वे केवल राजनीतिक नियंत्रण पर ध्यान दे रहे हैं। एक्स (X) पर पोस्ट साझा करते हुए पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल पुडुचेरी को 'ATM' की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं।
उन्होंने लिखा, “जहां एनडीए ‘BEST पुडुचेरी’ के निर्माण के लिए काम कर रहा है, वहीं विपक्ष के पास पुडुचेरी की प्रगति के लिए कोई विजन नहीं है। वे इसे एक ATM की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं और चाहते हैं कि यहां दिल्ली का हाईकमान शासन करे, न कि जनता की इच्छा के अनुसार।”
During my last visit to Puducherry, the foundation stones were laid for vital projects, including the construction of 41 roads in rural areas, the development of a Heritage Town in Puducherry, mangrove restoration and improving water supply. A double-engine Government will ensure… pic.twitter.com/TEb1W3JFxK
— Narendra Modi (@narendramodi) April 3, 2026
'विपक्ष का अजेंडा- पुडुचेरी को WEAK बनाना'
हाल ही में बीजेपी बूथ कार्यकर्ताओं के साथ अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “कुछ दिन पहले मैं पुडुचेरी के बीजेपी बूथ कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहा था। एक कार्यकर्ता ने बहुत सही कहा कि विपक्ष का एजेंडा ‘WEAK पुडुचेरी’ बनाना है।” उन्होंने ‘WEAK’ का मतलब समझाते हुए कहा: W - Worst Governance (सबसे खराब शासन)।
पीएम ने की मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के काम की तारीफ़
प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के कामों की सराहना करते हुए कहा कि पुडुचेरी ने कई क्षेत्रों में प्रगति की है। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने, रोजगार सृजन, रिक्त पदों को भरने और किसानों व युवाओं के कल्याण के प्रयासों की भी प्रशंसा की। उन्होंने अपने रोड शो में भारी जनसमर्थन को “शानदार” बताया और कहा कि पुडुचेरी की जनता ने एनडीए सरकार को फिर से चुनने का मन बना लिया है।
Today’s roadshow in Puducherry was phenomenal. The people of Puducherry have clearly decided to re-elect the NDA Government so that we can keep working towards our vision of creating BEST Puducherry. What was noteworthy was the presence of our Nari Shakti and Yuva Shakti in large… pic.twitter.com/u7Q0HGcBFA
— Narendra Modi (@narendramodi) April 3, 2026
पीएम के रोडशो में नारी शक्ति, युवा शक्ति रही मौजूद
यह रोड शो अंसारी दुरईसामी रोड से कामराज सलाई तक निकाला गया। प्रधानमंत्री ने कहा, “आज का रोड शो शानदार रहा। पुडुचेरी की जनता ने साफ तौर पर तय कर लिया है कि वे एनडीए सरकार को दोबारा चुनेंगे ताकि हम ‘BEST पुडुचेरी’ के अपने विजन को आगे बढ़ा सकें। खास बात यह रही कि इस दौरान बड़ी संख्या में नारी शक्ति और युवा शक्ति मौजूद रही।” गौरतलब है कि पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। 30 सदस्यीय विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 15 जून को समाप्त हो रहा है।