चंडीगढ़, पंजाब: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि विकसित भारत (Viksit Bharat) के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश को भविष्य की तकनीकों, नवाचार (Innovation) और स्वास्थ्य सेवाओं (Healthcare) पर भरोसा करना होगा। उन्होंने हरियाणा के जींद-सोनीपत रेल मार्ग पर भारत की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन के शुभारंभ को देश की बड़ी उपलब्धि बताया।
चंडीगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार को ऐसे फैसले लेने चाहिए जो वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के हित में भी हों। उन्होंने कहा, "आज हरियाणा के जींद-सोनीपत मार्ग पर भारत की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन का उद्घाटन किया गया है। यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है क्योंकि यह स्वच्छ ईंधन पर चलेगी। विकसित भारत की यात्रा में हमें भविष्य की तकनीकों, नवाचार और हेल्थकेयर पर भरोसा करना होगा। हमें ऐसे निर्णय लेने होंगे जो वर्तमान और भविष्य, दोनों पीढ़ियों के लिए लाभकारी हों। भाजपा-एनडीए सरकार इसी दिशा में काम कर रही है।"
Punjab deserves faster development, better opportunities and good governance. Only the BJP can fulfil these aspirations. Speaking at a massive rally in Jalandhar.@BJP4Punjab https://t.co/IXVkTlo4K4
— Narendra Modi (@narendramodi) July 17, 2026
हाइड्रोजन तकनीक के इस्तेमाल में भारत का नाम शामिल
यह हाइड्रोजन ट्रेन 89 किलोमीटर लंबे जींद-सोनीपत रेलखंड पर चलेगी। यह जींद जंक्शन, गोहाना जंक्शन और सोनीपत को जोड़ते हुए बीच के स्टेशनों पर भी रुकेगी। इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है, जहां रेल परिवहन में हाइड्रोजन तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार ने औपनिवेशिक दौर की दंड संहिता की जगह भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) लागू की है, जो देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था में बड़े सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा, "हमने पुराने पीनल कोड की जगह भारतीय न्याय संहिता लागू की है।"
जींद के विकास कार्यक्रम में हरियाणा के अपने परिवारजनों का उत्साह नई ऊर्जा से भर गया। pic.twitter.com/rEYJaiXs2k
— Narendra Modi (@narendramodi) July 17, 2026
एनडीए सरकार ने शहर के आधुनिकरण को हमेशा दी है प्राथमिकता
चंडीगढ़ के विकास का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने शहर के आधुनिकीकरण को हमेशा प्राथमिकता दी है। पिछले कुछ वर्षों में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट, स्मार्ट पार्किंग और डिजिटल गवर्नेंस जैसी कई परियोजनाओं पर काम किया गया है, जिससे चंडीगढ़ को हाई-टेक शहर बनाया जा रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि PGIMER चंडीगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।

'देश के चिकित्सा ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार'
प्रधानमंत्री ने कहा, "आज पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर, एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर और क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक जैसी परियोजनाएं लाखों लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराएंगी।" उन्होंने कहा कि इन अत्याधुनिक स्वास्थ्य परियोजनाओं का विस्तार सरकार की सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा देश के चिकित्सा ढांचे को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Add GTC Bharat on Google