पंजाब: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज करते हुए कांग्रेस हाईकमान ने राज्य के लिए कई अहम चुनावी समितियों का गठन कर दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष ने इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मंजूरी दी है।
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। वहीं, विजय इंदर सिंगला को इलेक्शन मैनेजमेंट एंड कोऑर्डिनेशन कमेटी की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा सुखजिंदर सिंह रंधावा को कोर कमेटी और डॉ. अमर सिंह को मैनिफेस्टो कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
Congress President Shri @kharge has appointed the Chairpersons of the following election related committees for the upcoming assembly elections in Punjab, with immediate effect.He has also appointed Working Presidents of the Punjab Pradesh Congress Committee & Co-Chairpersons… pic.twitter.com/igkhG8I2ps
— Congress (@INCIndia) July 1, 2026
राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे
कांग्रेस हाईकमान ने स्पष्ट किया है कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के अध्यक्ष बने रहेंगे, जबकि प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस विधायक दल (CLP) के नेता के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
तीन नए कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त
पार्टी ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए तीन वर्किंग प्रेसिडेंट भी नियुक्त किए हैं। इनमें,सुखविंदर सिंह डैनी, राज कुमार वेरका और संगत सिंह गिलजियां को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कमेटियों में कई वरिष्ठ नेताओं को जगह
कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों को मजबूत करने के लिए विभिन्न समितियों में कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया है।
कैंपेन कमेटी के सह-अध्यक्ष:
- सुखपाल सिंह खैरा
- राणा गुरजीत सिंह
- डॉ. धर्मवीर गांधी
इलेक्शन मैनेजमेंट एंड कोऑर्डिनेशन कमेटी के सह-अध्यक्ष:
- ओ.पी. सोनी
- रजिया सुल्ताना
- कुलजीत सिंह नागरा
- अंगद सिंह सैनी
- भारत भूषण आशु
मैनिफेस्टो कमेटी के सह-अध्यक्ष:
- गुरजीत सिंह औजला
- परगट सिंह
- हरदियाल सिंह कंबोज
- सुखबिंदर सिंह सरकारिया
चुनावी रणनीति पर फोकस
कांग्रेस का यह संगठनात्मक फेरबदल आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अहम माना जा रहा है। पार्टी ने अनुभवी नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां देकर चुनावी रणनीति, प्रचार अभियान और घोषणापत्र तैयार करने की प्रक्रिया को गति देने की कोशिश की है।
Add GTC Bharat on Google