अमृतसर, पंजाब: तरनतारन में आढ़तिया एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कुलबीर सिंह कसैल ने सोमवार को आरोप लगाया कि पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (PWC) के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा ने “अत्यधिक मौखिक उत्पीड़न और दबाव” के चलते आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि गोदाम टेंडर विवाद के बाद रंधावा ने सल्फॉस (एल्यूमिनियम फॉस्फाइड) खा लिया।
मीडिया से बातचीत में कसैल ने कहा, “यह गगनदीप सिंह रंधावा का वीडियो है जो इस समय वायरल हो रहा है, जिसमें वह सेल्फॉस खाने के बाद दिखाई दे रहे हैं। वह अमृतसर में पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक थे और पहले तरनतारन का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल चुके थे। कुछ दिन पहले गोदामों के टेंडर जारी हुए थे। आरोप है कि जिला अधिकारी ललजीत भुल्लर के पिता सुखदेव सिंह ने भी बोली लगाई थी, लेकिन ठेका किसी अन्य को दे दिया गया। इसके बाद ललजीत सिंह भुल्लर ने कथित तौर पर रंधावा को अपने घर बुलाकर उनके साथ दुर्व्यवहार और अपमान किया और उन पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया।”
#WATCH | Punjab Warehousing Corporation (PWC) official suicide case | Amritsar: Kulbir Singh Kasel, District President of the Federation of Arhtiya Association in Tarn Taran, says, "This is a video of Gagandeep Singh Randhawa that is currently going viral, showing him after he… pic.twitter.com/o0EvcMS3UJ
— ANI (@ANI) March 23, 2026
अपमान सहन न कर पाने के कारण रंधावा ने की आत्महत्या
इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि अपमान सहन न कर पाने के कारण रंधावा ने सल्फॉस खाकर अपनी जान दे दी। उन्होंने कहा, "अपमानित होकर और बदनामी सहन न कर पाने के कारण उन्होंने यह कदम उठाया... हम इस समय रंधावा के घर पर हैं।" जिला अध्यक्ष ने बताया कि उनके परिवार ने कहा है कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे न तो पोस्टमार्टम होने देंगे और न ही अंतिम संस्कार करेंगे। परिवार के सदस्यों ने भी पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार से इनकार करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
मृतक गगनदीप सिंह रंधावा की बेटी हरसिरत कौर ने कहा, “उन्हें एक हफ्ते से ज्यादा समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। यह गैर-जमानती अपराध है।” रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर ने भी न्याय की मांग करते हुए विभिन्न जत्थेबंदियों से समर्थन की अपील की है। उन्होंने कहा, “मैं सभी जत्थेबंदियों से अपील करती हूं कि हमारा साथ दें।”
#WATCH | Punjab Warehousing Corporation (PWC) official suicide case | Deceased Gagandeep Singh Randhawa's wife, Upinder Kaur, says," I appeal to all Jathebandis to support us." pic.twitter.com/3YVJSPgLX8
— ANI (@ANI) March 23, 2026
कैबिनेट मंत्री ललजीत सिंह भुल्लर पिता सुखदेव सिंह भुल्लर आरोपी
इस बीच, रंजीत एवेन्यू थाने में दर्ज एफआईआर में उपिंदर कौर की शिकायत के आधार पर कैबिनेट मंत्री ललजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और उनके निजी सहायक दिलबाग सिंह (उर्फ बग्गा) को आरोपी बनाया गया है। एफआईआर के अनुसार, “गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने रंजीत एवेन्यू थाने में मामला दर्ज किया है। यह एफआईआर मृतक की पत्नी उपिंदर कौर की शिकायत पर दर्ज की गई है, जिसमें ललजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता और पीए को आरोपी नामजद किया गया है।”
पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन यूनियन ने भी इस मामले में न्याय की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। वहीं, इस विवाद के बाद उत्पन्न राजनीतिक बवाल के चलते पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को ललजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। आरोप है कि मंत्री द्वारा कथित उत्पीड़न के कारण ही रंधावा ने आत्महत्या की।
इस मामले पर राज्य मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "लालजीत सिंह भुल्लर ने इसलिए इस्तीफ़ा दे दिया है ताकि जाँच पर कोई असर न पड़े। जाँच चल रही है। मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ और उनसे अपील करता हूँ कि वे जाँच के नतीजों का इंतज़ार करें।"
#WATCH | Sangrur | On Punjab Warehousing Corporation (PWC) official suicide case, State Minister Harpal Singh Cheema says," Laljit Singh Bhullar has resigned so that the investigation is not affected. An investigation is underway. I express sympathies with his family, and appeal… pic.twitter.com/gcljdq5kS0
— ANI (@ANI) March 23, 2026