Logo

पंजाबी गायक के पार्टनर से ₹10 करोड़ की फिरौती की मांग, लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर दी धमकी

By: GTC Bharat Desk  |  Edited By: Preeti Kamal  |  Updated at: February 26th 2026 01:28 PM

पंजाबी गायक के पार्टनर से ₹10 करोड़ की फिरौती की मांग, लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर दी धमकी
पंजाबी गायक के पार्टनर से ₹10 करोड़ की फिरौती की मांग, लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर दी धमकी

GTC News: पंजाब में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आम लोग भी अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। जहां एक ओर सेलिब्रिटीज को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, वहीं आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में Amar Noori को भी धमकी भरी कॉल आई थी। इसके बाद अब गायक परमीश वर्मा के एक पार्टनर से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है।

बताया जा रहा है कि यह फिरौती परमीश वर्मा के बिजनेस मैनेजर को विदेशी नंबरों से कॉल कर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी गई है। फोन करने वाले ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वह परमीश वर्मा के मैनेजर और उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा। इस संबंध में लुधियाना की सराभा नगर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खुद को ‘हैरी बॉक्सर’ बता रहा है फिरौती मांगने वाला

पुलिस को दी शिकायत में भाई रणधीर सिंह नगर निवासी हरविंदर सिंह उर्फ हार्डी ने बताया कि वह निजी व्यवसाय करते हैं और लंबे समय से गायक परमिश वर्मा का बिजनेस भी संभाल रहे हैं।

पीड़ित के अनुसार, 14 फरवरी 2026 से उन्हें अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल आ रही हैं और फिरौती मांगने वाला खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बता रहा है। हरविंदर सिंह उर्फ हार्डी का कहना है कि धमकी देने वाले को उनके परिवार और रिश्तेदारों के बारे में पूरी जानकारी है।

ताज़ा समाचार
हरियाणा सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में किया संशोधन, नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू...

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, 15 अप्रैल को होगा शपथ ग्रहण समारोह...

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज...

नोएडा: मजदूरों की मांगे पूरी, 10 तारीख तक वेतन, नवंबर से पहले बोनस, ओवरटाइम पर मिलेगा दोगुना वेतन...

नोएडा में बवाल के बाद पुलिस ने लिया एक्शन, अफवाह फैलाने वाले 350 से ज्यादा लोग गिरफ्तार...

हॉर्मुज़ नाकाबंदी पर चीन से ब्रिटेन तक विरोध, अमेरिका के फैसले पर वैश्विक नाराज़गी...

नोएडा-गाजियाबाद में मजदूरों की सैलरी 21% बढ़ी, यूपी सरकार का बड़ा फैसला, 1 अप्रैल से लागू

ED ने कोयला चोरी मामले में IPAC के निदेशक विनेश चंदेल को किया गिरफ्तार...

सुरों की मलिका आशा भोसले को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, बेटे आनंद ने दी मुखाग्नि...

20,400 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर आ रहा भारतीय जहाज ‘जग विक्रम’, कल कांडला पहुंचने की संभावना: शिपिंग मंत्रालय