मोहाली, पंजाब: पंजाब निकाय चुनाव में मोहाली विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 42 से ईमानदार छवि वाले नेता सरदार सरबजीत सिंह समाना ने तीसरी बार शानदार जीत दर्ज कर राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। जनता के बीच अपनी साफ-सुथरी छवि, सरल स्वभाव और लगातार जनसेवा के कारण सरबजीत सिंह सामना जी को लोगों का भारी समर्थन मिला।

चुनाव नतीजे सामने आते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और पूरे इलाके में जश्न का माहौल बन गया।चुनाव प्रचार के दौरान सरदार सरबजीत सिंह सामना जी ने विकास, सफाई व्यवस्था, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, बेहतर सड़कें और पारदर्शी प्रशासन को अपना मुख्य एजेंडा बनाया था।

सरबजीत सिंह समाना ने अपनी जीत का श्रेय जनता को दिया

चुनाव के नतीजे आने के बाद सरबजीत सिंह समाना ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, "मैं वार्ड संख्या 42 के सभी निवासियों और अन्य सभी लोगों को आज की इस शानदार जीत पर बधाई देता हूं और इस चुनाव में मेरा समर्थन करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं। यह मेरी जीत नहीं, आप सभी की जीत है, हम सब मिलकर भविष्य में वार्ड के हर प्रकार के विकास के लिए काम करते रहेंगे।"

मोहाली विधायक कुलवंत सिंह के पुत्र हैं सरबजीत सिंह समाना

सरबजीत सिंह समाना मोहाली में आम आदमी पार्टी (आप) के नगर पार्षद और मोहाली विधायक कुलवंत सिंह के पुत्र हैं। वे स्थानीय नागरिक मामलों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं और हाल ही में मई 2026 के स्थानीय निकाय चुनावों में पुनः निर्वाचित हुए।

चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से की थी भरोसे की बात

चुनाव प्रचार के दौरान सरबजीत सिंह समाना ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की थी और यह भरोसा दिलाया था कि राजनीति को सेवा का माध्यम बनाकर इलाके की तस्वीर बदलने का काम करेंगे। जनता ने भी उनके वादों और ईमानदार कार्यशैली पर भरोसा जताते हुए उन्हें भरपूर समर्थन दिया।

सरबजीत सिंह समाना ने अक्सर आम नागरिकों के लिए उठाई है आवाज़  

एक प्रमुख विधायक के पुत्र होने के नाते, समाना अक्सर स्थानीय आम आदमी पार्टी (AAP) के नेतृत्व की ओर से बोलते हैं और कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता जैसी नागरिक चुनौतियों का सीधे तौर पर समाधान करते हैं। उन्होंने अक्सर सार्वजनिक अभियानों का नेतृत्व किया है और मोहाली में नगर प्रशासन और महापौर कार्यालय के खिलाफ राजनीतिक आलोचनाएं व्यक्त की हैं। 

नगर निगम की राजनीति में उनकी निरंतर उपस्थिति और उनके पिता के समर्थन ने उन्हें स्थानीय राजनीतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति और नगर निगम के भीतर भावी नेतृत्व भूमिकाओं की दौड़ में एक प्रमुख चेहरा बना दिया है।

जनता से किया सभी समस्याओं के समाधान का वादा

जीत के बाद सरदार सरबजीत सिंह सामना जी ने कहा कि यह सिर्फ उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि इलाके की जनता की जीत है। उन्होंने कहा, “लोगों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उसे कभी टूटने नहीं दूंगा। क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए दिन-रात काम करूंगा।”

समर्थकों में खुशी की लहर, बांटी गई मिठाइयां

चुनाव परिणाम के बाद समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया, मिठाइयां बांटीं और एक-दूसरे को बधाई दी। इलाके के लोगों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि सरदार सरबजीत सिंह सामना जी के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।

"ये जीत जनता के प्यार और विश्वास की जीत है"

तीसरी बार जीत हासिल करने के बाद सरदार सरबजीत सिंह समाना ने क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और प्यार की जीत है। उन्होंने कहा कि वे पहले से ज्यादा मेहनत और ईमानदारी के साथ इलाके के विकास के लिए काम करेंगे और हर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।