मोहाली, पंजाब: पंजाब निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सनी सिंह अहलूवालिया ने शानदार जीत दर्ज कर बड़ी राजनीतिक सफलता हासिल की है। मोहाली वार्ड नंबर 6 से चुनाव लड़ रहे सनी सिंह अहलूवालिया को जनता का भरपूर समर्थन मिला और उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए जीत अपने नाम की।
जल एवं सीवरेज बोर्ड के अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी के सनी अहलूवालिया ने वार्ड नंबर 6 से कड़े मुकाबले में जीत हासिल की। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार मनजीत सिंह सेठी को 269 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव से पहले चार मंत्रियों ने उनके लिए प्रचार किया था।
चुनाव परिणाम आते ही समर्थकों में भारी उत्साह
चुनाव परिणाम सामने आते ही समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। इलाके में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया और समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। सनी सिंह अहलूवालिया ने अपनी जीत को जनता की जीत बताते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वे पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।
ਸਭ ਦਾ ਦਿਲ ਦੀਆਂ ਗਹਿਰਾਈਆਂ ਤੋਂ ਧੰਨਵਾਦ, ਇਹ ਜਿੱਤ ਤੁਹਾਡੇ ਨਾਮ! pic.twitter.com/1Aquu40xL7
— Dr Sunny Singh Ahluwalia (@DrSunnySingh) May 29, 2026
चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से की थी मतदान की अपील
चुनाव प्रचार के दौरान सनी सिंह अहलूवालिया ने विकास, साफ-सफाई, बेहतर सड़कें, युवाओं के लिए सुविधाएं और पारदर्शी प्रशासन को मुख्य मुद्दा बनाया था। जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और लोगों से सीधे संवाद का फायदा उन्हें चुनाव में मिला। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था, "चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है। आज चुनाव हैं, और ये चुनाव मोहाली की स्थिति और दिशा तय करेंगे... मैं सभी से वोट डालने का अनुरोध करता हूं..."
#WATCH | Mohali, Punjab: AAP candidate for Ward No. 6 Mohali, Sunny Singh Ahluwalia says, "Election is the biggest festival for democracy. Today are elections, and these elections will decide the condition and direction of Mohali... I request everyone to cast their vote..." https://t.co/zGdfHMTfNe pic.twitter.com/KOjtutM2aq
— ANI (@ANI) May 26, 2026
2027 के चुनाव के लिए आप पार्टी का यह प्रदर्शन बेहद अहम
पंजाब निकाय चुनाव को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है। ऐसे में सनी सिंह अहलूवालिया की जीत आम आदमी पार्टी के लिए भी अहम मानी जा रही है।
Add GTC Bharat on Google