Logo

हरमनप्रीत की चोट पर ऑलराउंडर दीप्ति का बयान, कहा- 'पूरी तरह फिट हैं टीम की कप्तान'

By: GTC Bharat Desk  |  Edited By: Preeti Kamal  |  Updated at: February 26th 2026 02:23 PM

हरमनप्रीत की चोट पर ऑलराउंडर दीप्ति का बयान, कहा- 'पूरी तरह फिट हैं टीम की कप्तान'
हरमनप्रीत की चोट पर ऑलराउंडर दीप्ति का बयान, कहा- 'पूरी तरह फिट हैं टीम की कप्तान'

होबार्ट, ऑस्ट्रेलिया: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने टीम की कैप्टन हरमनप्रीत कौर की फिटनेस को लेकर अपडेट देते हुए कहा कि वह दूसरे वनडे से पहले “पूरी तरह फिट और ठीक हैं।” भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच सीरीज का दूसरा वनडे शुक्रवार को होबार्ट के बेलरिव ओवल में खेला जाएगा। हरमनप्रीत को मंगलवार को ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान बल्लेबाजी करते समय घुटने में चोट लग गई थी। इस चोट के कारण वह मैच की दूसरी पारी में मैदान पर नहीं उतर सकीं।

एक्स पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बताया था कि हरमनप्रीत को बाएं घुटने में चोट लगी है और मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। हरमनप्रीत के मैदान से बाहर रहने पर उपकप्तान स्मृति मंधाना ने टीम की कमान संभाली।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

होबार्ट वनडे से पहले प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब हरमनप्रीत की चोट के बारे में पूछा गया तो दीप्ति शर्मा ने कहा, “मैं कह सकती हूं कि वह फिट और ठीक हैं।” मैच की बात करें तो भारतीय महिला टीम को पहले वनडे में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। 48.3 ओवर में 214 रन पर सिमटने के बाद ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 38.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

दीप्ति शर्मा ने कहा कि टीम ने पहले वनडे में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन नतीजा उनके पक्ष में नहीं आया। उन्होंने अगले मुकाबले में मजबूत वापसी का भरोसा जताया। उन्होंने कहा, “एक टीम के रूप में हमने काफी अच्छा खेला। लेकिन नतीजा हमारे पक्ष में नहीं रहा। हम एक टीम के तौर पर आगे की ओर देख रहे हैं और अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे।” उन्होंने आगे कहा, “व्यक्तिगत तौर पर भी मुझे हमेशा भरोसा रहता है। हम अगले मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना चाहते हैं।”

हमने एक टीम के रूप में शानदार प्रदर्शन किया

वनडे सीरीज से पहले भारत ने तीन मैचों की T-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। उस सीरीज पर विचार करते हुए दीप्ति ने कहा कि टीम ने T-20 में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया था और वे बाकी वनडे मैचों तथा 6 मार्च से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट में भी उसी सोच के साथ उतरेंगे। 

इसके आगे उन्होंने कहा, “T-20 में हमने एक टीम के रूप में शानदार प्रदर्शन किया, चाहे वह गेंदबाजी इकाई हो या बल्लेबाजी इकाई। बाकी मैचों में भी हम उसी अप्रोच पर ध्यान दे रहे हैं, जैसा T-20 में किया था। साथ ही हम हर मैच में बेहतर होते जाने और आने वाले टेस्ट पर भी फोकस कर रहे हैं।”

TAGS : Sports news  |  BCCI  |  BCCI Women

ताज़ा समाचार
हरियाणा सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में किया संशोधन, नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू...
हरियाणा सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में किया संशोधन, नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू...
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, 15 अप्रैल को होगा शपथ ग्रहण समारोह...
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, 15 अप्रैल को होगा शपथ ग्रहण समारोह...
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज...
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज...
नोएडा: मजदूरों की मांगे पूरी, 10 तारीख तक वेतन, नवंबर से पहले बोनस, ओवरटाइम पर मिलेगा दोगुना वेतन...
नोएडा: मजदूरों की मांगे पूरी, 10 तारीख तक वेतन, नवंबर से पहले बोनस, ओवरटाइम पर मिलेगा दोगुना वेतन...
नोएडा में बवाल के बाद पुलिस ने लिया एक्शन, अफवाह फैलाने वाले 350 से ज्यादा लोग गिरफ्तार...
नोएडा में बवाल के बाद पुलिस ने लिया एक्शन, अफवाह फैलाने वाले 350 से ज्यादा लोग गिरफ्तार...
हॉर्मुज़ नाकाबंदी पर चीन से ब्रिटेन तक विरोध, अमेरिका के फैसले पर वैश्विक नाराज़गी...
हॉर्मुज़ नाकाबंदी पर चीन से ब्रिटेन तक विरोध, अमेरिका के फैसले पर वैश्विक नाराज़गी...
नोएडा-गाजियाबाद में मजदूरों की सैलरी 21% बढ़ी, यूपी सरकार का बड़ा फैसला, 1 अप्रैल से लागू
नोएडा-गाजियाबाद में मजदूरों की सैलरी 21% बढ़ी, यूपी सरकार का बड़ा फैसला, 1 अप्रैल से लागू
ED ने कोयला चोरी मामले में IPAC के निदेशक विनेश चंदेल को किया गिरफ्तार...
ED ने कोयला चोरी मामले में IPAC के निदेशक विनेश चंदेल को किया गिरफ्तार...
सुरों की मलिका आशा भोसले को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, बेटे आनंद ने दी मुखाग्नि...
सुरों की मलिका आशा भोसले को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, बेटे आनंद ने दी मुखाग्नि...
20,400 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर आ रहा भारतीय जहाज ‘जग विक्रम’, कल कांडला पहुंचने की संभावना: शिपिंग मंत्रालय
20,400 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर आ रहा भारतीय जहाज ‘जग विक्रम’, कल कांडला पहुंचने की संभावना: शिपिंग मंत्रालय