GTC Bharat: ICC Men's T20 World Cup 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले आयोजित क्लोजिंग सेरेमनी में दर्शकों को म्यूजिक और डांस का शानदार संगम देखने को मिला। इस खास मौके पर मशहूर लैटिन पॉप स्टार रिकी मार्टिन (Ricky Martin) ने स्टेज पर अपनी मौजूदगी से माहौल को और भी खास बना दिया।

बता दें कि क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान रिकी मार्टिन ने पंजाबी सिंगर सुखबीर सिंह के सुपरहिट गाने इश्क तेरा तड़पावे (ओ हो हो हो) की धुन पर जमकर डांस किया। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि जैसे ही ‘ओ हो हो..’ की बीट स्टेडियम में गूंजी, रिकी मार्टिन खुद को रोक नहीं पाए और भंगड़ा स्टाइल में झूमने लगे। ज़रा आप भी देखिए ये वायरल वीडियो...

दर्शकों ने तालियों से माहौल को और जोशीला बनाया

इस दौरान स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी इस पल का भरपूर आनंद लिया और तालियों व चीयर के साथ माहौल को और जोशीला बना दिया। लैटिन पॉप और पंजाबी भंगड़ा का यह अनोखा फ्यूजन फैंस को बेहद पसंद आया।

'ग्लोबल म्यूजिक का शानदार मेल'

इस दौरान रिकी मार्टिन की परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस इंटरनेशनल स्टार के देसी अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स में इसे 'ग्लोबल म्यूजिक का शानदार मेल' बता रहे हैं।

क्लोजिंग सेरेमनी में इस तरह का रंगारंग कार्यक्रम फाइनल मुकाबले के रोमांच को और भी बढ़ाने वाला साबित हुआ, जहां खेल के साथ-साथ म्यूजिक और एंटरटेनमेंट का भी शानदार तड़का देखने को मिला।