फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फिरोजाबाद दौरे के दौरान जिले को विकास की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने ₹658 करोड़ से अधिक की लागत वाली 81 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सड़क, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।
टूंडला क्षेत्र के उसायनी गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास और सुशासन के जरिए प्रत्येक जिले को नई पहचान देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ गरीब और जरूरतमंद वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास और सुशासन के जरिए प्रत्येक जिले को नई पहचान देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ गरीब और जरूरतमंद वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश की जनता के जावन स्तर को बेहतर बनाना है- मुख्यमंत्री योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार की प्राथमिकता गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास परियोजनाओं को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए ताकि आम जनता को उनका पूरा लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिले में व्यापक तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
Add GTC Bharat on Google