तेल अवीव, इज़राइल: दक्षिणी लेबनान में जारी संघर्ष के बीच इज़राइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के चार सैनिकों की मौत हो गई है। यह जानकारी इज़राइली सेना ने मंगलवार को दी। रिपोर्ट के मुताबिक, सेना ने तीन जवानों के नाम जारी किए हैं—कैप्टन नोआम मैडमोनी, स्टाफ सार्जेंट बेन कोहेन और स्टाफ सार्जेंट मैक्सिम एंटिस। चौथे सैनिक का नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है।
इस घटना में दो अन्य सैनिक घायल भी हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दूसरे को मध्यम चोटें आई हैं। सेना ने कहा कि सभी प्रभावित सैनिकों के परिवारों को सूचना दे दी गई है।
🚨 4 IDF SOLDIERS KILLED IN SOUTHERN LEBANONThe IDF has confirmed that four Israeli soldiers were killed during combat operations in southern Lebanon.Three of the fallen have been named:Captain Noam MadmoniStaff Sergeant Ben CohenStaff Sergeant Maxsim EntisA fourth… pic.twitter.com/MyFEGXwBsn
— Mossad Commentary (@MOSSADil) March 31, 2026
अब तक कुल 9 इज़राइली सैनिकों की मौत हो चुकी
बताया जा रहा है कि 28 फरवरी से शुरू हुए ऑपरेशन रोअरिंग लायन के बाद से लेबनान में लड़ाई के दौरान अब तक कुल 9 इज़राइली सैनिकों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस पूरे संघर्ष के दौरान लेबनान और ईरान की ओर से हुए रॉकेट और मिसाइल हमलों में 22 नागरिकों की भी जान जा चुकी है। हाल ही में, 43 वर्षीय उरी पेरेट्ज़ की नहारिया शहर में उस समय मौत हो गई जब हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इज़राइल पर रॉकेट हमला किया। इस हमले में 25 अन्य लोग घायल हुए थे।
इस बीच, इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका-इज़राइल के संयुक्त सैन्य अभियान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ चल रहा अभियान अब “आधे से ज्यादा” पूरा हो चुका है।
The IDF has released the names of three IDF soldiers from Nahal Reconnaissance Unit who fell yesterday in southern Lebanon:🕯️Captain Noam Madmoni🕯️Staff Sergeant Ben Cohen🕯️Staff Sergeant Maxsim EntisMay their memories forever be a blessing.
— Israel War Room (@IsraelWarRoom) March 31, 2026
कई अहम ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया- नेतन्याहू
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इस ऑपरेशन का मुख्य लक्ष्य तेहरान के समृद्ध यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना या उसे खत्म करना है। उन्होंने दावा किया कि अब तक ईरान की मिसाइल क्षमता, हथियार फैक्ट्रियों और परमाणु कार्यक्रम से जुड़े कई अहम ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और इज़राइल की संयुक्त कार्रवाई ने ईरान की सैन्य और परमाणु महत्वाकांक्षाओं को काफी पीछे धकेल दिया है।