बर्गामो, इटली: इटली में वैसाखी के मौके पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां उत्तर इटली में शुक्रवार देर रात दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों को शक है कि यह एक सुनियोजित हमला हो सकता है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना बर्गामो प्रांत के कोवो शहर में हुई। पीड़ित एक गोदाम से बाहर निकले थे, जिसे वैसाखी समारोह के लिए गुरुद्वारा के रूप में उपयोग किया जा रहा था, तभी उन पर हमला किया गया।
Two Indian men were shot dead in Italy's #Covo while leaving a gathering for the #Vaisakhi festival. Authorities are investigating a "coldly planned execution" after ten shell casings were recovered at the scene. The deceased have been identified as Raginder Singh and Gurmit…
— Deccan Chronicle (@DeccanChronicle) April 19, 2026
गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी के बाहर हुई गोलीबारी
यह गोलीबारी गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी के बाहर रात करीब 12 बजे से कुछ मिनट पहले हुई, जहां स्थानीय सिख समुदाय के लोग वैसाखी मनाने के लिए एकत्र हुए थे। इटली के अखबार La Sicilia के अनुसार, हमलावर ने दोनों पुरुषों के पास आकर गोली चलाई और फिर वाहन में सवार होकर फरार हो गया। एक गवाह के अनुसार, हमलावर भी “एक भारतीय” था, जो अक्सर गुरुद्वारे आता-जाता था।

जांच और कारण
पीड़ितों की पहचान 48 वर्षीय रगिंदर सिंह और गुरमीत सिंह के रूप में हुई है, जो अग्नाडेलो के पास रहते थे। दोनों स्थानीय भारतीय प्रवासी समुदाय का हिस्सा थे। घटनास्थल से लगभग 10 खोखे बरामद किए गए, जिससे हमले की तीव्रता का पता चलता है।
एक तीसरा व्यक्ति भी घायल
शुरुआती जांच में यह संकेत मिला है कि यह कोई अचानक हुई झड़प नहीं थी, बल्कि पहले से योजनाबद्ध हत्या (“coldly planned execution”) हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, गोली लगने से एक तीसरा व्यक्ति भी मामूली रूप से घायल हुआ है। स्थानीय प्रशासन द्वारा शनिवार को पास में आधिकारिक वैसाखी समारोह आयोजित किया जाना था, जिसमें स्थानीय संस्थाएं भी शामिल होने वाली थीं।