वाशिंगटन अमरीका: अमरीका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने जेफ़री एपस्टीन से किसी भी तरह के संबंध से इनकार करते हुए कहा कि उनसे जुड़ी कहानियां पूरी तरह झूठी हैं और उनका एपस्टीन या उसके सहयोगियों से कभी कोई रिश्ता नहीं रहा। उन्होंने कहा, “मेरे और बदनाम जेफ्री एपस्टीन के बीच संबंध जोड़ने वाले झूठ आज खत्म होने चाहिए। मेरे बारे में झूठ फैलाने वाले लोगों में नैतिकता, विनम्रता और सम्मान की कमी है... मैं कभी भी एपस्टीन की दोस्त नहीं रही।"
उन्होंने कहा कि डोनाल्ड और मुझे कभी-कभी उसी पार्टियों में बुलाया जाता था जहां एपस्टीन भी होता था, क्योंकि न्यूयॉर्क सिटी और पाम बीच में सामाजिक दायरे अक्सर एक जैसे होते हैं। मेरा एपस्टीन या उसके सहयोगियों से कभी कोई संबंध नहीं रहा।
US First Lady Melania Trump rejected claims that she had any relationship with disgraced financier Jeffrey Epstein, calling the allegations defamatory during a press conference. She said the “images and stories are completely false” pic.twitter.com/Z7Ucf43Srf
— TRT World (@trtworld) April 9, 2026
"ये तस्वीरें और कहानियां पूरी तरह झूठी हैं।"
अपने बयान का समर्थन करते हुए प्रथम महिला ने कहा कि उनका नाम कभी भी किसी अदालत के दस्तावेज, गवाहियों, पीड़ितों के बयान या FBI इंटरव्यू में एपस्टीन से जोड़कर सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि एपस्टीन और मेरे बारे में कई फर्जी तस्वीरें और बयान वर्षों से सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे हैं। आप जो भी देखें, उस पर विश्वास करने से पहले सावधान रहें।
मेलानिया ट्रंप ने कहा, "ये तस्वीरें और कहानियां पूरी तरह झूठी हैं। मैं एपस्टीन के किसी भी अपराध मामले में न तो गवाह हूं और न ही मेरा नाम किसी गवाह के रूप में शामिल है। एपस्टीन मामले से जुड़े किसी भी अदालत के दस्तावेज, बयान या FBI इंटरव्यू में मेरा नाम कभी नहीं आया।”
"Images and stories are completely false": US First Lady Melania Trump denies Epstein links Read @ANI Story l https://t.co/JYDZgFBMkM#MelaniaTrump #EpsteinFiles #US pic.twitter.com/pCXOplkU4T
— ANI Digital (@ani_digital) April 10, 2026
आरोपों को “दुर्भावनापूर्ण और राजनीतिक रूप से प्रेरित” बताया
प्रथम महिला ने इस मुद्दे पर पहले कभी सार्वजनिक रूप से टिप्पणी नहीं की थी। फरवरी में एक कार्यक्रम के दौरान उनसे Ghislaine Maxwell को लेकर सवाल पूछा गया था, जिसे उन्होंने नजरअंदाज कर दिया था। हालांकि, उन्होंने पहले भी एपस्टीन से जोड़ने की कोशिशों के खिलाफ मुकदमे दायर किए हैं और गुरुवार को इन आरोपों को “दुर्भावनापूर्ण और राजनीतिक रूप से प्रेरित” बताया।
जेफ़री एपस्टीन, जिसने पहले नाबालिगों की तस्करी से जुड़े आरोपों को स्वीकार किया था, को जुलाई 2019 में संघीय सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। मुकदमे से पहले ही कुछ हफ्तों बाद जेल में उसकी आत्महत्या हो गई थी।